Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Chhath 2025: ‘चला भउजी हाली हाली’, छठ से पहले वायरल हुआ सोनू निगम और पवन सिंह का भोजपुरी सॉन्ग

Chhath 2025: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का नया छठ मैया गीत रिलीज होते ही वायरल हो गया है. इस गाने को पवन सिंह ने बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के साथ मिलकरगाया है.

---विज्ञापन---

Chhath 2025 Bhojpuri Song
सोनू निगम और पवन सिंह का भोजपुरी छठ गीत

Chhath 2025 Bhojpuri Song: नवरात्रि और दशहरा के बाद अब लोगों को दिवाली और भाई दूज के आने का इंतजार है. जहां दुनिया दिवाली और भाई दूज को सेलिब्रेट करने के लिए बेकरार है. वहीं पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को छठ पर्व का इंतजार है. इसके अलावा, भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तो छठ पर्व को लेकर तैयारियां तक शुरू हो गई हैं. हाल ही में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का नया छठ मैया गीत सामने आया है, जो इस समय यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है. चलिए इस नए छठ मैया भोजपुरी गीत के बारे में बताते हैं.

‘चल भउजी हाली हाली…’ हुआ वायरल

पवन सिंह के इस नए छठ मैया भोजपुरी गीत के बोल ‘चल भउजी हाली हाली…’ हैं, जो दो दिन पहले ही Babul Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. इस गाने को अब तक 1.3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. इस गाने की सबसे खास बात ये है कि इसे पवन सिंह ने बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम और खुशबू जैन के साथ मिलकर गाया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘सास भी कभी बहू थी’ फेम एक्टर को जान का खतरा, गाजियाबाद के इस गैंग ने दी धमकी

वीडियो में क्या है?

छठ मैया गीत ‘चल भउजी हाली हाली…’ के वीडियो में सोनू निगम छठ पर्व में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी हर्षिका पूनाचा के साथ अपने घर वापस आते हैं. यहां पवन सिंह उनके पैर छूते और आर्शीवाद लेते हैं. वहीं घर में सभी लोग छठ पर्व की तैयारियां कर रहे हैं. इसके बाद हर्षिका पूनाचा पूरा श्रृंगार करके छठ मैया का कोसा भरती हैं, जिसे सोनू निगम और पवन सिंह बारी-बारी से अपने सिर पर उठाकर घाट तक लेकर जाते हैं. जहां हर्षिका पूनाचा पानी में खड़े होकर सूरज देव को अर्ग देती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन थे Varinder Ghuman? जिन्होंने किया सलमान खान संग काम, अब अंतिम संस्कार में जुटा परिवार

पवन सिंह का एल्बम

ये गाना ‘चल भउजी हाली हाली…’ पवन सिंह के ‘जय छठी मैया’ एल्बम का गीत है, जिसे सिंगर सोनू निगम, पवन सिंह और खुशबू जैन ने मिलकर अपनी आवाज से सजाया है. वहीं अरुण बिहारी ने इस गाने को म्यूजिक दिया है. गाने में हर्षिका पूनाचा, सोनू निगम और पवन सिंह की तिकड़ी कमाल लग रही है. इस म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर रवि पंडित हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 10, 2025 10:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola