Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Fame Actor Mukesh J. Bharti Death Threat: पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के फेमस एक्टर मुकेश जे. भारती को जान मारने की मिली है. एक्टर को फोन और सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिली हैं. एक्टर को धमकी देने वाले शख्स ने खुद को गाजियाबाद के रवि पुजारी गैंग का सदस्य बताया है. आरोपी ने न सिर्फ मुकेश जे. भारती को मारने की धमकी दी है, बल्कि उनकी पत्नी मंजू मुकेश भारती को भी मारने की धमकी दी है. चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
एक्टर मुकेश जे. भारती और मंजू मुकेश भारती को गाजियाबाद में शूटिंग करने को लेकर जान से मारने की धमकी दी है. मालूम हो कि मंजू मुकेश भारती फिल्म प्रोड्यूसर और विवेक फिल्म प्रोडक्शन हाऊस मालिक हैं. कपल ने पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ से इसकी शिकायत की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: कौन थे Varinder Ghuman? जिन्होंने किया सलमान खान संग काम, अब अंतिम संस्कार में जुटा परिवार
गाजियाबाद में शूटिंग को किया मना
मुकेश और मंजू ने बताया कि आरोपी ने उन्हें फोन और सोशल मीडिया पर धमकी भरे मैसेज किए हैं. कपल ने बताया कि वे अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग उत्तर प्रदेश के अलग-अलग लोकेशन पर करने वाले थे. उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दी, जिसके बाद उन्हें फोन पर धमकी मिलने लगी. आरोपी ने बताया कि वह रवि पुजारी गैंग का सदस्य है. उसने चेतावनी दी कि अगर मुकेश और मंजू ने गाजियाबाद में अपनी फिल्म की शूटिंग की तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter-1 Box Office Collection Day 8: 500 करोड़ से कुछ कदम दूर है ऋषभ शेट्टी की फिल्म, इन 3 मूवी से अभी पीछे
बेटे के अपहरण करने की धमकी
मुकेश और मंजू ने बताया कि इसके अलावा उन्हें सोशल मीडिया पर भी धमकी भरे मैसेज किए गए. इसमें उन्हें हत्या के साथ-साथ उनके बेटे के अपहरण करने की भी धमकी दी गई. हालांकि, पुलिस में शिकायत करने के बाद से पुलिस आयुक्त ने दोनों को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है औरआरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है.