Monday, 26 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

अंडरवर्ल्ड की धमकी से डरे O Romeo के मेकर्स, कैंसिल किया शाहिद कपूर की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ओ रोमियो के ट्रेलर लॉन्च को मेकर्स ने कैंसिल कर दिया है. क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने लीगल नोटिस भेजा है और 2 करोड़ की मांग की है. इसलिए सुरक्षा को देखते हुए फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट कैंसिल कर दिया है.

o Romeo
o Romeo

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ओ रोमियो का हाल ही में टीजर लॉन्च किया गया था. फिल्म का डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया है. यह वैलेंटाइन के मौके पर यानी कि 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. फिल्म में शाहिद कपूर उस्तारा के रोल में नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज से पहले ही यह विवादों में आ गई है. क्योंकि जैसे ही इसका टीजर रिलीज किया गया था, वैसे ही अंडरवर्ल्ड हुसैन उस्तारा की बेटी ने मेकर्स को लीगल नोटिस भेज दिया था. वहीं, अब सुरक्षा कारणों से मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट कैंसिल कर दिया है.

फिल्म का ट्रेलर रिलीज लॉन्च हुआ कैंसिल

दरअसल, पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने ओ रोमियो के मेकर्स को हाल टीजर रिलीज के बाद लीगल नोटिस भेजा था. इसमें दावा किया गया था कि फिल्म ओ रोमियो में उनके पिता हुसैन उस्तारा के नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है और उसे गलत तरीके से दिखाया गया है. इस नोटिस के साथ ही सनोबर ने 2 करोड़ की फिरौती की भी मांग की थी. इस पूरी घटना के बाद फिल्म के मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है. मेकर्स ने इसके ट्रेलर लॉन्च के इवेंट को कैंसिल कर दिया है.

---विज्ञापन---

परिवार ने की ये भी रिक्वेस्ट

इसके अलावा एक मीडिया रिपोर्ट परिवार ने आर्थिक मांग के साथ साथ निर्माताओं से ये भी रिक्वेस्ट की है कि जब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो जाता है, तब तक मूवी की रिलीज रोक दी जाए या फिर कैंसिल कर दी जाए.

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

ओ रोमियो में शाहिद कपूर के अलावा फिल्म में तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी और नाना पाटेकर नजर आएंगे. बता दें कि विशाल भारद्वाज के साथ पहले भी शाहिद कपूर काम कर चुके हैं. उन्होंने इससे पहले कमीने, हैदर और रंगून जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. फिल्म साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- थलपति विजय की आखिरी फिल्म Jana Nayagan पर गहराया संकट, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

First published on: Jan 15, 2026 06:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो