Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Deva Early Review: क्या शाहिद कपूर दोहरा पाएंगे ‘कबीर सिंह’ का जादू? जानें फिल्म हिट या फ्लॉप

Deva Early Review: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म देवा, 31 जनवरी को रिलीज हो गई है। फिल्म का क्रेज लोगों के बीच काफी दिनों से देखने को मिल रहा था। उसी तरह से लोगों की तरफ से रिएक्शन भी सामने आने शुरू हो गए हैं।

---विज्ञापन---

Deva Early Review
Deva Early Review

Deva Early Review: साल 2025 का जनवरी का महीना बॉलीवुड के लिए मिला-जुला सा रहा है। अक्षय कुमार और वीर की फिल्म स्काई फोर्स को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं इमरजेंसी, आजाद और फतेह जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास धमाल नहीं मचा पाया है। इसी बीच शाहिद कपूर की नई फिल्म देवा को एंटरटेनमेंट में नया मसाला ऐड करने को बताया जा रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म को दर्शकों ने हिट बताया या फ्लॉप…

शाहिद कपूर की फिल्म देवा के शुरुआती रिव्यू सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। फैंस और क्रिटिक्स इस फिल्म को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। कुछ लोग इसे शानदार बता रहे हैं, तो कुछ को फिल्म ने निराशाजनक बता रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या देवा कबीर सिंह जैसी बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल कर पाएगी?

---विज्ञापन---

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स

फिल्म देवा को एक यूजर ने ‘विस्फोटक’ बताते हुए ट्वीट किया और लिखा, “साल की सबसे धमाकेदार पुलिस ड्रामा! खुद को तैयार रखें! शाहिद कपूर की देवा 2 घंटे और 36 मिनट की प्योर इंटेन्सिटी, स्टाइल और रॉ इमोशन्स के साथ आपके दिमाग को झकझोरने के लिए तैयार है। दूरदर्शी रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित, यह फिल्म एक रोलरकोस्टर राइड है जिसे आप मिस नहीं कर सकते।”

---विज्ञापन---

दूसरे यूजर ने शाहिद कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी एक्टिंग को एक लेवल ऊपर उठा दिया है।

---विज्ञापन---

हालांकि, कुछ लोग फिल्म को लेकर नेगेटिव कॉमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म के प्लॉट पर सवाल उठाते हुए लिखा, “डिसअवॉन्टिंग! कोई तर्क नहीं है कि एक पुलिस अधिकारी रिश्वत लेने के लिए दूसरे पुलिस को मार देता है। शाहिद कपूर ने फिल्म में कबीर सिंह की नकल की है। कृपया इसे रोकें। पूजा हेगड़े की एक्टिंग अच्छी है, लेकिन गाने खराब हैं। इस फिल्म से दूर रहें।”

एक और यूजर ने देवा को “सबसे निराशाजनक फिल्मों में से एक” बताया और लिखा, “मुंबई पुलिस एक अच्छी थ्रिलर थी और पृथ्वीराज की एक्टिंग ने उसे देखने लायक बना दिया था। लेकिन यहां शाहिद कपूर पृथ्वीराज के आधी एक्टिंग कौशल से भी मेल नहीं खाते, जिससे फिल्म खराब ही लगती है।”

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर कैसा मिल सकता है रिस्पॉन्स?

फिल्म देवा के डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज हैं, जो इस एक्शन-थ्रिलर के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रख रहे हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म को सही प्रमोशन और अच्छी वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी मिलती है, तो यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। अब देखना होगा कि शाहिद कपूर की देवा बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या नहीं। क्या यह कबीर सिंह के जैसे ही बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म भी हिट हो पाएगी या फिर फ्लॉप साबित होगी? इसका जवाब जल्द ही बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में देखने को मिल जाएगा।

First published on: Jan 31, 2025 10:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola