Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

वो एक्टर जिसके लुक्स का बना मजाक, 2 साल के बेटे की मौत का झेला सदमा; सेरोगेसी से दोबारा बने थे पिता; पहचाना कौन?

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार के लुक्स का मजाक बनने के बाद भी उन्होंने अपने सपनों को नहीं छोड़ा। वहीं आज उनकी गिनती बॉलीवुड के स्टार्स में होती है। आइए आपको भी उनके जीवन से जुड़ी खास बातें बताते हैं।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जिनके लुक्स का मजाक बन चुका है। वहीं इसके बाद भी उन्हें स्टारडम पाने से कोई नहीं रोक सका। आज हम जिस स्टार की बात करने जा रहे हैं वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में अपना हर रोल बखूबी निभाया। एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फिल्में भी बनाई हैं। रिश्तेदारों ने ही उनके लुक्स का खूब मजाक बनाया था लेकिन इसे बाद भी वो नहीं रुके और आज उन्हें सुपरस्टार के रूप में जाना जाता है। पर्दे पर सबको हंसाने वाले इस स्टार ने अपने 2 साल के बेटे की मौत का सदमा भी झेला है। वहीं सरोगेसी की मदद से 56 साल की उम्र में एक्टर के घर फिर किलकारी गूंजी। जी हां हम बॉलीवुड के जाने-माने सितारे सतीश कौशिक (Satish Kaushik Throwback) की बात कर रहे हैं। चलिए आपको उनके जीवन से जुड़ी खास बातें बताते हैं।

यह भी पढ़ें: Be Happy देखने को मजबूर करेंगे ये 5 कारण, किलर डांस मूव्स से लेकर इमोशन्स तक की भरमार

---विज्ञापन---

रिश्तेदारों ने उड़ाया मजाक

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से उन्होंने अपनी पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में जाकर अपनी एक्टिंग स्किल्स को निखारा। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार जब एक्टर ने मुंबई जाकर फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई थी तो उनके रिश्तेदारों ने उनके लुक्स का खूब मजाक बनाया था।

---विज्ञापन---

लोगों के लिए बने इंस्पिरेशन

वहीं रिश्तेदारों ने ये तक कह दिया था कि वो शक्ल और सूरत में अच्छे नहीं दिखते हैं, वो हीरो नहीं बन पाएंगे। इन सबके बाद भी एक्टर ने अपना सपना नहीं छोड़ा और मुंबई आ गए और सबके लिए एक इंस्पिरेशन बन गए। द प्रिंट को दिए एक इंटरव्यू में सतीश के भतीजे निशांत ने बताया था कि सतीश अंकल ने एक बार कहा था, ‘अगर हीरो नहीं बन सकता तो जोकर बन जाऊंगा।’

---विज्ञापन---

बेटे के निधन से टूट गए थे एक्टर

एक्टर का निजी जीवन भी मुश्किलों भरा रहा है। साल 1985 में एक्टर ने शशि कौशिक से शादी की थी। इसके बाद कपल ने बेटे शानू को जन्म दिया था। शानू की महज दो साल की उम्र में मौत हो गई थी, जिसके बाद से सतीश टूट गए थे। वहीं एक्टर ने साल 2012 में सरोगेसी के जरिए बेटी वंशिका का स्वागत किया था। साल 2023 में दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनकी मौत की खबर से इंडस्ट्री को काफी गहरा सदमा लगा था।

यह भी पढ़ें: एक्टर अपने दोस्त की बीवी को कर रहा डेट, आमिर खान से है खास कनेक्शन, जानें कौन?

---विज्ञापन---
First published on: Mar 18, 2025 12:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola