Sanjay Gupta Wife on Daughter Viral Video: बॉलीवुड फिल्ममेकर संजय गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे, उनका 30 अक्टूबर, 2026 की रात को 57 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया. मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें कई सितारे शामिल हुए. इसी बीच सोशल मीडिया पर संजय गुप्ता की बेटी और बेटे का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें पिता के अंतिम संस्कार से लौटते समय बच्चे मीडिया और पैपराजी को अपनी मिडिल फिंगर दिखाते हैं. अब इस वायरल वीडियो पर संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा लेखी गुप्ता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.
मां ने तोड़ी चुप्पी
सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सभी संजय गुप्ता के बच्चों की इस हरकत पर सवाल खड़े करने लगे. अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए संजय गुप्ता की पत्नी और इन बच्चों की मां अनुराधा लेखी गुप्ता ने एक बयान दिया है. अनुराधा ने बताया कि उनके बच्चे लाइमलाइट से दूर बड़े हुए थे और ऐसे मौके पर पैपराजी की दखलअंदाजी के लिए तैयार नहीं थे.
लोगों से की खास अपील
अनुराधा लेखी गुप्ता ने इस विवाद पर बात करते हुए मिलाप जवेरी के जरिए एक नोट जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अपने दुख और तकलीफ में, उनके कुछ रिएक्शन शायद मीडिया के कुछ लोगों की तरफ गलत हो गए होंगे. मुझे इस बात का दुख है अगर इससे किसी को भी दुख पहुंचा है तो. मैं सभी से विनम्रता से रिक्वेस्ट करती हूं कि वे इन रिएक्शन को समझें कि वे असल में क्या हैं. दुखी बच्चों के एक्सप्रेशन, जो एक ऐसे नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता.’
वीडियो डिलीट करने को कहा…
इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपनी और अपने दुखी बच्चों के लिए प्राइवेसी की अपील की है. अनुराधा ने यह भी अपील की कि लोग उनके बच्चों को समझें, जो अभी भी अपने पिता को खोने के गम से उबर रहे हैं. उन्होंने मीडिया और पब्लिक से कहा कि वे सभी वीडियो मटीरियल डिलीट कर दें, जिससे लंबे समय तक उनके बच्चों के मन को चोट न पहुंचे.