Monday, 17 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘दबंग’ से Cowboy बने सलमान खान! डेविड धवन की बर्थडे पार्टी में छाया ‘भाईजान’ का नया लुक

Salman Khan New Cowboy Look Viral: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों और रिएलिटी शो से ज्यादा अपने काउ बॉय लुक को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं.

Salman Khan New Cowboy Look Viral: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में शो का एक टीजर रिलीज किया गया, जिसमें इस सीजन की थीम के बारे में बताया गया. इसके अलावा, सलमान अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी चर्चा में छाए हुए हैं. इसी सलमान खान का काउ बॉय लुक सोशल मीडिया पर लाइमलाइट चुरा रहा है. फैंस को भी सलमान खान का ये नया लुक खूब पसंद आ रहा है. चलिए आपको ये पूरा माजरा विस्तार से समझाते हैं.

‘दबंग’ से काउ बॉय बने सलमान खान!

सलमान खान के काउ बॉय लुक की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, वो सभी तस्वीरें बॉलीवुड डायरेक्टर डेविड धवन के 75वें जन्मदिन समारोह की है. दरअसल, डेविड धवन ने रविवार को अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ अपना 75वें जन्मदिन मनाया. जिसमें सलमान खान और राइटर डायरेक्टर रूमी जाफरी शामिल हुए. रूमी ने डेविड धवन के जन्मदिन जश्न की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी. इन तस्वीरो में डेविड धवन ने सलमान खान के साथ अपना जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं. इस दौराम ‘दबंग’ एक्टर काउबॉय हैट पहने हुए हैं. सलमान के साथ डेविड के बेटे वरुण धवन और रोहित धवन भी पार्टी में शामिल थे.

---विज्ञापन---

डेविड और सलमान की जोड़ी

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रूमी जाफरी ने बहुत ही इमोशनल कैप्शन दिया. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘डेविड साहब को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आप हमेशा हेल्दी और खुश रहें.’ उन्होंने इसमें सलमान खान, वरुण धवन और साजिद नाडियाडवाला को भी टैग किया. बता दें कि डेविड धवन और सलमान खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिसके चलते वो एक खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते हैं. डेविड धवन और सलमान में अब तक मिलकर फिल्म ‘जुड़वा’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ और ‘चल मेरे भाई’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं.

First published on: Aug 17, 2026 02:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola