Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या पिता बनना चाहते हैं Salman Khan? काजोल-ट्विंकल के शो में भाईजान ने कही दिल की बात

Salman Khan In Two Much with Kajol & Twinkle: सलमान खान और आमिर खान चैट शो 'टू मच' के प्रीमियर एपिसोड में पहुंचे। इस दौरान भाईजान ने बच्चों की चाहत में अपने दिल की बात कही।

---विज्ञापन---

Salman Khan In Two Much with Kajol & Twinkle, Salman Khan, Two Much with Kajol & Twinkle, aamir khan, salman khan in two much, prime video
सलमान खान ने बच्चों की जताई ख्वाहिश। Photo Credit- X

Salman Khan In Two Much with Kajol & Twinkle: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी बैचलर लाइफ को लेकर हमेशा से लाइमलाइट में रहते हैं। उनसे जुड़ा एक सवाल सबसे ज्यादा कॉमन है कि भाईजान शादी कब करेंगे? खैर एक्टर हर बार यही कहते हैं कि फिलहाल वह शादी के मूड में नहीं हैं। हालिया चैट शो में सलमान ने कुछ ऐसा कहा है जिससे गॉसिप गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि सलमान खान शादी भले न करें लेकिन बच्चे चाहते हैं।

काजोल और ट्विंकल के शो में पहुंचे सलमान

सलमान खान और आमिर खान जल्द ही एक्ट्रेस काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो चैट शो ‘टू मच’ के प्रीमियर एपिसोड में नजर आने वाले हैं। न्यूज18 के हवाले से, बातचीत के दौरान सलमान ने टॉक्सिक रिलेशनशिप पर बात करते हुए कहा, ‘जब एक पार्टनर दूसरे पार्टनर से ज्यादा आगे बढ़ता है, तभी मतभेद शुरू होते हैं। तभी इनसिक्योरिटी बढ़ने लगती है। इसलिए दोनों को साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। मुझे ऐसा लगता है।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: OTT पर सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 की रिलीज पर आया अपडेट, जानें कब-कहां होगी स्ट्रीम

बच्चों को लेकर बोले भाईजान

जब आमिर खान ने इस सवाल को घुमाकर सलमान पर डाल दिया तो भाईजान ने कहा, ‘यार नहीं जमा तो नहीं जमा। अगर किसी को जिम्मेदार ठहराना है, तो मैं ही जिम्मेदार हूं।’ इसके बाद सलमान खान ने बच्चों की चाहत जताते हुए हिंट दिया, ‘एक दिन, जल्द ही मेरे बच्चे होंगे। बस, आखिरकार बच्चे तो होंगे ही, देखते हैं।’

---विज्ञापन---

आमिर ने याद की पहली मुलाकात

सलमान खान के साथ शो में आमिर खान भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने याद किया जब उनकी दोस्ती सलमान से हुई थी। आमिर ने कहा, ‘मुझे लगता है, जब मेरा रीना से तलाक हुआ था। याद है? तुम डिनर पर आए थे, तभी मैं और सलमान पहली बार ठीक से कनेक्ट हुए थे क्योंकि मुझे लगता था कि भाई टाइम पर नहीं आता। हमको बहुत दिक्कत होती थी, अंदाज अपना अपना में।’ बता दें कि काजोल और ट्विंकल खन्ना का शो ‘टू मच’ 25 अगस्त से प्राइम वीडियो पर दस्तक देगा।

First published on: Sep 24, 2025 07:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola