Saturday, 22 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘स्पिरिट’ विवाद में निर्माता के दावों पर दीपिका पादुकोण का करारा जवाब, पुरुषों के अहंकार पर साधा निशाना

दीपिका पादुकोण का ‘स्पिरिट’ फिल्म के निर्माताओं संग विवाद चल रहा है. एक्ट्रेस के फिल्म से बाहर होने के बाद कई बातें सामने आईं. वहीं, फिल्म का निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा ने दावा किया था एक्ट्रेस ने 10 प्रतिशत प्रॉफिट की मांग की थी. वहीं, इन दावों पर अब दीपिका पादुकोण ने रिएक्ट किया है.

Deepika Padukone-Spirit Movie
स्पिरिट निर्माता के दावों पर आया दीपिका पादुकोण का रिएक्शन

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण बीते लंबे वक्त से संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के कारण चर्चा में बनी हुई है. खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस ने इस फिल्म में काम करने के दौरान आठ घंटे की तय शिफ्ट की मांग की थी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री में भी बहस छिड़ गई. इतना ही नहीं हाल ही में स्पिरिट के प्रोड्यूसर प्रणय रेड्डी वांगा ने भी कहा कि दीपिका को फिल्म से हटाने का एक और कारण था. प्रणय के मुताबिक एक्ट्रेस ने 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की थी. जिसके बाद से स्पिरिट से जुड़ा विवाद और भी ज्यादा गर्मा गया है. इस बीच दीपिका पादुकोण ने एक वायरल पोस्ट पर रिएक्ट किया है, जिसमें वांगा भाईयो की महिलाओं के प्रति नफरत और पुरुषों के अहंकार के बारे में बात कही गई थी.

प्रणय ने किया था दीपिका को लेकर दावा

दरअसल, हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा के भाई और स्पिरिट के फिल्म प्रोड्यूसर ने एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण के फिल्म से बाहर होने को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ““उसने फिल्म के मुनाफे में से 10 प्रतिशत की मांग की. इसके तुरंत बाद बात हद से ज्यादा बढ़ गई. देखिए वह कुछ भी मांग सकती हैं. अगर हम देना चाहें तो दे सकते हैं. लेकिन हमारे लिए बजट का हिसाब किताब भी सही बैठना चाहिए. हमें लगा कि बात नहीं बन रही है. इसलिए हमने दूसरे ऑप्शन के बारे में सोचा. जैसे ही हमने दूसरे ऑप्शन तलाशने शुरू किए, उन्होंने सारी बातें लीक करना शुरू कर दिया.”

---विज्ञापन---

वायरल हुआ पोस्ट

वहीं, प्रणय के इस बयान के बाद एक पोस्ट वायरल हो रहा है. जिसमें वांगा ब्रदर्स की आलोचनाएं की गई हैं और इस पूरे विवाद को सिर्फ मेल ईगो क्राइसिस(पुरुषों के अहंकार का मसला) बताया गया. पोस्ट में यह भी सवाल उठाया गया कि दीपिका को उस चीज की डिमांड करने के लिए इतना नेगेटिव क्यों दिखाया जा रहा है. इस पोस्ट में लिखा था, “जिस तरह से हंगामा हुआ, उसे देखकर तो यही लगेगा कि उसने पूरी फिल्म और वांगा एस्टेट ही मांग लिया हो. ऐसा लगता है कि मामला पूरी तरह से पुरुषों के ईगो(अहंकार) के संकट का है.एक महिला ने डील ठुकरा दी और पुरुषवादी सोच ना को बर्दाश्त नहीं कर पाई.”

दीपिका ने ऐसे दिया प्रणय को जवाब

वहीं, इस वायरल पोस्ट को दीपिका पादुकोण लाइक किया है. हालांकि दीपिका ने प्रणय के दावों पर सीधे तौर पर जवाब नहीं दिया, लेकिन इशारों-इशारों में अपनी राय जाहिर कर दी है.

---विज्ञापन---

तृप्ति डिमरी ने किया दीपिका को रिप्लेस

बता दें कि स्पिरिट फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ विवाद के बाद एक्ट्रेस ने फिल्म छोड़ दी. वहीं, उनकी जगह पर फिल्म में तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया. फिल्म में प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे और ये अगले साल तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- ‘प्रॉफिट भी चाहिए और फीस भी…’, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने लगाए दीपिका पादुकोण पर आरोप

---विज्ञापन---

First published on: Aug 22, 2026 11:59 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola