Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

पैदा होते ही इस एक्ट्रेस की अस्पताल में हो गई थी अदला-बदली, मां की अनोखी ट्रिक से मिली थीं वापस; पहचाना कौन?

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पैदा होते ही अस्पताल में एक्सचेंज हो गई थीं। इसके बाद मां की अनोखी ट्रिक से एक्ट्रेस वापस मिल सकी थीं। आइए आपको भी बताते हैं पूरा मामला क्या था?

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपनी निजी जिंदगी में काफी कुछ फेस किया है। इसके बाद भी आज वो उस मुकाम पर हैं जहां हर कोई पहुंचना चाहता है। आज हम बॉलीवुड की उस स्टार एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जो सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक के साथ काम कर चुकी हैं। वहीं एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में रिवील किया था कि पैदा होते ही अस्पताल में उनकी अदला-बदली हो गई थी। हालांकि उनकी मां की एक अनोखी ट्रिक से एक्ट्रेस वापस भी मिल गई थीं। आज वो इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर हम किसकी बात कर रहे हैं?

यह भी पढ़ें: सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में तेजस्वी-निक्की को पछाड़ किसने जीता ‘बेस्ट डिश’ का टाइटल? जजेस भी हुए इंप्रेस

---विज्ञापन---

आंखों की वजह से मिलीं वापस

हम जिस मशहूर एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि अपनी आंखों के लिए मशहूर रानी मुखर्जी हैं। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार जब रानी का जन्म हुआ था तो हॉस्पिटल में उनकी अदला-बदली हो गई थी। इसके बाद रानी की मां कृष्णा मुखर्जी को तुरंत ही इस गड़बड़ी का पता चल गया था। उन्होंने इसके बाद हॉस्पिटल के स्टाफ से बात करते हुए कहा कि ये मेरी बेटी नहीं है, क्योंकि मेरी बेटी की आंखें ब्राउन कलर की हैं।

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने बताया था किस्सा

अस्पताल के स्टाफ ने इसके बाद उनकी मदद की और इस तरीके से रानी वापस मिल पाईं। रानी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में ये अनोखा किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया, ‘बच्चे को देखकर मेरी मां ने कहा था कि हे भगवान ये किसका बच्चा है। मेरी बेटी की आंखें भूरी नहीं हैं। अस्पताल के स्टाफ ने जब तलाश की तो उन्हें मैं एक पंजाबी कपल के पास मिलीं।’ एक्ट्रेस ने आगे बताया कि मेरी मां आज भी मुझे चिढ़ाती हैं कि उनके परिवार पर पंजाबी संस्कृति का असर पड़ा है तभी मेरी शादी पंजाबी फैमिली में हुई है।

---विज्ञापन---

इन मूवीज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस

रानी मुखर्जी कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। इस लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और सैफ अली खान जैसे सितारे शामिल हैं। रानी ‘कुछ कुछ होता है’, ‘साथिया’, ‘बंटी और बबली’, ‘हम तुम’, ‘ब्लैक’, ‘वीर जारा’ और ‘मर्दानी’ जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं। रानी की शादी बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से हुई और उनकी एक बेटी भी है। जिसका नाम अदिरा है। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस की नेटवर्थ 200 करोड़ से ऊपर है।

यह भी पढ़ें: जया प्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, मुरादाबाद पुलिस ने किस मामले में लिया एक्शन?

---विज्ञापन---
First published on: Mar 21, 2025 12:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola