Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

रणबीर के ‘राम’ लुक की पहली झलक का काउंटडाउन शुरू, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का टीजर; सेंसर बोर्ड ने दी क्लीन चिट

Ranbir Kapoor Ramayana Teaser Release Date: 'रामायण' केवल एक फिल्म नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक अनुभव होने वाली है. रणबीर कपूर की इस फिल्म के टीजर को सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिल गई है. आइए जानते हैं कब रिलीज होगा इस फिल्म का टीजर...

---विज्ञापन---

Ramayana Teaser Release Date: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर ऑडियंस का उत्साह अब सातवें आसमान पर है. रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार की पहली झलक देखने का इंतजार अब खत्म होने वाला है. फिल्म के टीजर को लेकर सेंसर बोर्ड की ओर से बड़ी खुशखबरी सामने आई है और इसकी रिलीज डेट भी फाइनल हो गई है. तो चलिए जानते हैं कि रणबीर कपूर की इस फिल्म का टीजर कब रिलीज होगा और इसकी लंबाई कितनी होगी…

हनुमान जयंती पर रिलीज होगा ‘राम’ टीजर

फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीजर, जिसका शीर्षक ‘राम’ रखा गया है, 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रिलीज किया जाएगा. मेकर्स का मानना है कि इस पवित्र दिन पर भगवान राम की गाथा की शुरुआत करना बेहद शुभ है.

---विज्ञापन---

सेंसर बोर्ड से मिली ‘क्लीन चिट’

रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर टीजर का सेंसर सर्टिफिकेट वायरल हो गया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इसे ‘U’ (यूनिवर्सल) रेटिंग दी है, जिसका मतलब है कि हर उम्र के लोग और पूरा परिवार एक साथ बैठकर इस भव्यता का आनंद ले सकेंगे. यह सर्टिफिकेट 30 मार्च को जारी किया गया था.

ट्रेलर जितना लंबा होगा टीजर

आमतौर पर टीजर 1 मिनट के आसपास के होते हैं, लेकिन ‘रामायण’ का टीजर काफी विस्तृत होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी अवधि 2 मिनट 38 सेकंड है. यानी प्रशंसकों को रणबीर कपूर के राम लुक, वीएफएक्स (VFX) और फिल्म की भव्य स्टारकास्ट को देखने का पर्याप्त समय मिलेगा.

---विज्ञापन---

दिग्गजों की टोली और संगीत का जादू

इस फिल्म का स्केल कितना बड़ा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान और मशहूर हॉलीवुड कंपोजर हंस जिमर मिलकर तैयार कर रहे हैं. स्टारकास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

दो हिस्सों में रिलीज होगी महागाथा

मेकर्स ने इस कहानी को पूरी भव्यता के साथ कहने के लिए इसे दो भागों में बांटने का फैसला किया है. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा. फिल्म को आधुनिक तकनीक और पूरी श्रद्धा के साथ वैश्विक स्तर पर पेश करने की तैयारी है.

---विज्ञापन---

First published on: Mar 31, 2026 01:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola