Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramayana से हटा बैन, 32 साल बाद भारत में दस्तक देने जा रही फिल्म

Ramayana The Legend Of Prince: पूरे 32 साल के बाद रामायण पर बनी एक फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म पर भारत में काफी विवाद हुआ था, जिसकी वजह से मूवी को बैन कर दिया गया था।

---विज्ञापन---

Ramayana The Legend Of Prince
Ramayana The Legend Of Prince file photo

Ramayana The Legend Of Prince: रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से पहले थियेटर में फिल्म ‘रामायण’ दस्तक देने जा रही है। मशहूर हिंदू काव्य ‘रामायण’ पर कई टीवी सीरियल और फिल्में तो इंडिया में बनी हैं, लेकिन अब भारत के थियेटर में जापान में बनी फिल्म ‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस’ रिलीज होने जा रही है। भारत में इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ से होने वाला है।

यह भी पढ़ें: सलमान खान के सामने होंगे श्रेयस अय्यर और युजवेंद्र चहल, क्या खुलेगा तलाक रूमर्स का राज?

---विज्ञापन---

32 साल बाद इस दिन होगी रिलीज 

जापान में ‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस’ नाम की एनीमे फिल्म साल 1993 में बनी थी, जिस पर खूब विवाद हुआ था। विवाद की वजह से ही फिल्म ‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस’ राम की देश में ही बैन हो गई है। मगर अब पूरे 32 साल के बाद इस फिल्म से बैन हटा है और फिल्म 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

---विज्ञापन---

4 भाषाओं में होगी रिलीज

बता दें कि यह फिल्म जापान और भारत द्वारा सह-निर्मित थी, इस फिल्म को यूगो साको ने बनाया था। उनके अलावा फिल्म के निर्देशन से कोइची सासाकी और राम मोहन भी जुड़े। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म को लेकर अपडेट देते हुए लिखा, ‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस’ थिएटर्स में 24 जनवरी को रिलीज होगी। इस एनिमेटेड फिल्म को हिंदी के अलावा इंग्लिश, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा।’

---विज्ञापन---

‘राम’ को इस एक्टर ने दी आवाज

‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस’ एक एनिमेटेड फिल्म है और इसके हिंदी वर्जन को इंडिया में ‘राम’ के किरदार से घर-घर में फेमस होने वाले एक्टर अरुण गोविल ने अपनी आवाज दी। जापानी मूवी ‘राम’के कैरेक्टर को अरुण गोविल ने ही आवाज दी थी।

क्यों लगा था फिल्म पर बैन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस’ को लेकर इंडिया में काफी विवाद हुआ था। सबसे पहले तो रामायण को कार्टून का रूप देने की वजह से विश्व हिंदू परिषद ने मूवी का विरोध किया था। उसके बाद अयोध्या में बाबरी मस्जिद विवाद की वजह से उस समय फिल्म भारत में बैन हो गई। मगर अब इतने लंबे समय के बाद फिल्म इंडिया में रिलीज होने जा रही है और इसके लेटेस्ट वर्जन के क्रिएटिव अडेप्टेशन में ‘बाहुबली’ और RRR के स्क्रीनराइटर वी विजयेंद्र प्रसाद भी फिल्म से जुड़े हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पद्मश्री अवॉर्डी Pritish Nandy कौन? जिनके निधन से इंडस्ट्री में मातम, क्या बोले सितारे?

First published on: Jan 09, 2025 12:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola