Friday, 13 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘रामायण’ के सेट पर साई पल्लवी के साथ हुआ कुछ ऐसा, कि फूट-फूटकर रोने लगीं एक्ट्रेस, बोलीं- ‘मैं हैरान थीं’

'रामायण' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म में माता सीता के किरदार में नजर आने वाली साई पल्लवी ने फिल्म के सेट से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसे जानकर आप भी भावुक हो जाएंगे.

Sai Pallavi
साई पल्लवी ने 'रामायण' के सेट पर एक भावुक पल को याद किया, Photo Credit- Social Media

निमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर रही है. दर्शकों से फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है, और ये सिलसिला सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों से भी लोगों का प्यार पाने में फिल्म सफल रही, तभी हर दिन फिल्म नए-नए रिकॉर्ड बना रही है, और पुराने रिकॉर्ड्स ब्रेक कर रही है. इस बीच फिल्म में माता सीता का किरदार निभाने वाली साई पल्लवी ने सेट से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया जिसे सुनकर आप भी अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे. उन्होंने बताया कि एक सीन की शूटिंग के बाद उनकी डायलेक्ट कोच ने अचानक उनके पैर छू लिए थे. यह देखकर साई पल्लवी के आंसू छलक पड़े, और वो खुद को रोने से नहीं रोक पाईं.

जब डायलेक्ट कोच ने छुए साई पल्लवी के पैर

कंटेंट क्रिएटर पल्लवी राज के साथ बातचीत में साई पल्लवी ने इस खास एक्सपीरियंस को शेयर किया. उन्होंने बताया कि एक सीन की शूटिंग खत्म होने के बाद उनकी डायलेक्ट कोच ने उनके पैर छू लिए थे. यह देखकर वह हैरान रह गईं, क्योंकि उनकी कोच उन्हें एक आम इंसान की तरह जानती थीं. उन्होंने साई को फोन पर बात करते, तैयार होते और सेट पर सामान्य व्यवहार करते हुए देखा था.

---विज्ञापन---

साई पल्लवी के छुए पैर

साई ने बताया कि उनकी कोच जानती थीं कि वह साई पल्लवी हैं, लेकिन उस पल उनके लिए सामने एक्ट्रेस नहीं, बल्कि माता सीता का किरदार था. साई के मुताबिक, जब कोई ऐसा किरदार निभाता है, जिसकी लोग रोज पूजा करते हैं और जिससे उनका मां जैसा भावनात्मक रिश्ता होता है, तो उस समय कलाकार की पहचान पीछे छूट जाती है.

कोच की आंखों में क्यों आए आंसू?

एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी कोच की आंखों में आंसू आने से पहले ही वह खुद रोने लगी थीं. उन्होंने कोच से पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रही हैं. इस बात ने उन्हें एहसास कराया कि माता सीता का किरदार करोड़ों लोगों के दिलों में कितनी खास जगह रखता है.

---विज्ञापन---

सीता का किरदार निभाकर क्या सीखना चाहती थीं साई?

साई पल्लवी इससे पहले भी माता सीता का किरदार निभाने के अनुभव पर बात कर चुकी हैं. ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में रणबीर कपूर और रवि दुबे के साथ पहुंचीं एक्ट्रेस ने बताया था कि इस बार वह अपने अभिनय को लेकर ज्यादा सोच-विचार नहीं करना चाहती थीं.

मां सीता के किरदार से कैसे बदला नजरिया?

उन्होंने कहा कि आमतौर पर किसी भी किरदार को निभाते समय वह सोचती हैं कि उसमें अपनी तरफ से क्या जोड़ सकती हैं, लेकिन माता सीता के किरदार के लिए उनका नजरिया बिल्कुल अलग था. वह यह समझना चाहती थीं कि इस किरदार से उन्हें क्या सीखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---

साई के लिए खास रहा माता सीता का किरदार

साई ने बताया कि उन्होंने माता सीता से प्रार्थना की और फिर इस सफर पर आगे बढ़ गईं.

First published on: Nov 13, 2026 11:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो