Friday, 13 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

फैंस की दुआओं ने दिखाया असर! बीमारी को मात देकर अमिताभ बच्चन ने की KBC 18 में वापसी

Amitabh Bachchan Returns To KBC 18 After Health Break: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हेल्थ ब्रेक के बाद क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में वापसी की है, जिसके लिए शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है.

Amitabh Bachchan Returns To KBC 18 After Health Break: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए खुशखबरी आई है. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपनी खराब सेहत की वजह से अपने काम और सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था. इस खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया था. हेल्थ ब्रेक की घोषणा करते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्हें आराम करने और ठीक होने की सलाह दी गई है. इस दौरान क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ की शूटिंग भी रोक दी गई थी. लेकिन अब बिग बी अपने फैंस की खुशी के लिए फिर से अपने काम पर लौट आए हैं. मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन शो में ऑडियंस का स्वागत कर रहे हैं.

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में लौटे बिग बी

सोनी एंटरटेनमेंट टीवी ने हाल ही में शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का नया प्रोमो रिलीज किया है. इस प्रोमो में पहले तो बिग बी शो में ऑडियंस का स्वागत करते हैं. इसके बाद वो अपने फैंस और वेलविशर्स को उनके प्यार, दुआओं और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया कहते हैं. प्रोमो में अमिताभ बच्चन आगे कहते हैं कि उनसे प्यार करने वाले सभी लोगों की शुभकामनाओं ने ही उन्हें क्विज शो में वापस आने की हिम्मत दी है.

---विज्ञापन---

अब कैसी है तबीयत?

प्रोमो की शुरुआत में अमिताभ बच्चन ऑडियंस को दिवाली की बधाई देते हैं. साथ ही कहते हैं कि उन्हें उम्मीद है कि सभी लोगों ने अपना त्योहार शानदार तरीके से मनाया होगा. उन्होंने अपने घर के दिवाली सेलिब्रेशन की भी एक झलक शेयर की. इस दौरान बिग बी ने कहा, ‘उम्मीद है कि आप सबकी दिवाली बड़ी ही शानदार रही होगी. हमने भी अपनों के साथ दिवाली मनाई, लेकिन.. एक और घर भी तो है. KBC का यह मंच.’

फैंस की दुआओं ने दिखाया असर

इस दौरान, जब एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन की तबीयत के बारे में पूछा, तो अमिताभ बच्चन ने अपने खास अंदाज में उन्हें जवाब देते हुए कहा, ‘अगर आप ठीक हैं, तो हम भी ठीक हैं.’ इस दौरान अमिताभ ने KBC के स्टेज पर वापसी को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की और कहा, ‘आप सबके प्यार, दुआओं और आशीर्वाद से हम यहां पर फिर से हाजिर हैं. उसी जोश, उसी मुस्कान और बिल्कुल नए एपिसोड के साथ.’

First published on: Nov 13, 2026 11:11 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो