Tuesday, 18 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं मरे हुए लोगों का नहीं सोचता…’ श्रीदेवी पर राम गोपाल वर्मा के बयान ने मचाई हलचल

श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर राम गोपाल वर्मा का एक बयान चर्चा में आ गया है. श्रीदेवी को याद किए जाने को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह मरे हुए लोगों के बारे में नहीं सोचते और अपनी जिंदगी पर ध्यान देना पसंद करते हैं.

Ram Gopal Varma-Sridevi
Ram Gopal Varma-Sridevi

श्रीदेवी बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हुआ करती थीं. 90 के दशक में वह इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार थीं. उन्होंने अपने करियर में तमाम हिट फिल्में दी थीं. वहीं, 13 अगस्त को एक्ट्रेस की बर्थ एनिवर्सरी थी. इस मौके पर तमाम फैंस ने उन्हें याद किया. इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने भी श्रीदेवी को याद किया और उन पर लिखी जा रही किताब ‘द एम्प्रेस’ की पहली झलक शेयर की थी. डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा भी इस किताब का हिस्सा हैं और वो इसमें एक चैप्टर लिख रहे हैं. हालांकि, श्रीदेवी को लेकर उन्होंने एक हैरान करने वाला बयान दे दिया है. निर्देशक के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है.

श्रीदेवी की मौत पर राम गोपाल का बयान

दरअसल, हाल ही में ‘वैरायटी इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा से श्रीदेवी के बारे में पूछा गया. उनसे सवाल किया गया कि क्या उन्होंने उनकी जयंती पर श्रीदेवी को याद किया या उनकी कोई फिल्म देखी? इस पर उन्होंने कहा, “नहीं, मैं मरे हुए लोगों के बारे में बिल्कुल नहीं सोचता. एक बार जब वे चले जाते हैं, तो मेरी जिंदगी से भी निकल जाते हैं. मरे हुए लोगों के बारे में सोचने के बजाय मैं अपनी जिंदगी पर ध्यान देना ज्यादा पसंद करता हूं. मैं हर्षवर्धन राणे के साथ अपनी फिल्म ‘पुलिस कंपनी’ की शूटिंग में व्यस्त हूं.”

---विज्ञापन---

डायरेक्टर ने श्रीदेवी को बताया बेस्ट

इस बीच उन्होंने श्रीदेवी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, “उन्हें गुजरे हुए इतने साल हो गए हैं. उन्होंने स्क्रीन पर जो काम किया था, मैं उसे आज भी नहीं समझ पाता हूं. जैसे ‘मिस्टर इंडिया’ में चार्ली चैप्लिन वाला सीन. ऐसी चीजों के पीछे की कला को समझना नामुमकिन है. मैंने जितने भी एक्टर्स को डायरेक्ट किया है, उनमें वो सबसे बेस्ट थीं.”

2018 में दुनिया को अलविदा कह गईं थी श्रीदेवी

बता दें कि श्रीदेवी की जिंदगी पर ‘द एम्प्रेस’ नाम की किताब लिखी जा रही है, जिसका लेखन धीरज यू कुमार कर रहे हैं. श्रीदेवी की मौत साल 2018 में बाथटब में डूबने से हुई थी. फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, बेहोश होने के बाद बाथटब के पानी में डूबने से उनकी मौत हुई थी. उनके शरीर में अल्कोहल पाया गया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-Vishwanath and Sons Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर छाई सूर्या और रवीना टंडन की फिल्म, चार दिनों में कमा डाले इतने करोड़

First published on: Aug 18, 2026 09:15 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola