Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

ब्रह्मास्त्र एक्टर सौरव गुर्जर पर लगा यौन शोषण का आरोप, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

‘महाभारत’ और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1’ फेम एक्टर सौरव गुर्जर पर एक 29 वर्षीय महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. शिकायत के बाद गाचीबोवली पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया. कोर्ट में पेशी के बाद सौरव गुर्जर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

Saurav Gurjar
Saurav Gurjar

महाभारत, संकटमोचन महाबली हनुमान समेत कई पॉपुलर टीवी शोज और रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1’ में काम कर चुके एक्टर सौरव गुर्जर चर्चा में हैं. दरअसल, एक्टर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक महिला ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. शिकायत के बाद गाचीबोवली पुलिस ने सौरव गुर्जर को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया. इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

सौरव गुर्जर पर लगा यौन शोषण का आरोप

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, WWE रेसलर रह चुके सौरव गुर्जर के खिलाफ 29 वर्षीय महिला ने गाचीबोवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने आरोप लगाया कि सौरव ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया.

---विज्ञापन---

महिला ने दर्ज कराई सौरव के खिलाफ शिकायत

महिला की शिकायत के मुताबिक, सौरव और उसकी बातचीत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए साल 2021 में शुरू हुई थी. इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और उन्होंने एक-दूसरे के नंबर साझा किए. धीरे-धीरे दोनों व्हाट्सऐप पर बात करने लगे और फिर एक-दूसरे के करीब आए. महिला ने बताया कि दोनों पहली बार 25 दिसंबर 2021 को मिले थे. शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि सौरव ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वह उनसे शादी करेंगे.

इन शोज और फिल्मों में काम कर चुके हैं सौरव

सौरव गुर्जर टीवी के कई पॉपुलर शोज का हिस्सा रह चुके हैं. वह मुख्य रूप से धार्मिक और पौराणिक शोज में नजर आए हैं. उन्होंने ‘महाभारत’, ‘शिव शक्ति’, ‘त्याग तांडव’, ‘वीर अंजिनेय’ और ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’ जैसे शोज में काम किया है. इसके अलावा, वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1’ में भी नजर आ चुके हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में दीपिका पादुकोण की एंट्री? एक्ट्रेस की टीम का बड़ा खुलासा

First published on: Sep 20, 2026 07:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola