Thursday, 24 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

वो छोड़ेगी नहीं… गोविंदा-कोमल के लालबागचा राजा के दर पर पहुंचने पर बरसीं राखी सावंत, वीडियो शेयर कर दे डाली वॉर्निंग

लालबागचा राजा के दरबार में गोविंदा कोमल रानी के साथ दर्शन को पहुंचे थे, जिसे देख राखी सावंत भड़क गईं. उन्होंने वीडियो शेयरकर गोविंदा की क्लास लगा दी.

Rakhi Sawant on govinda
लालबागचा राजा में गोविंदा-कोमल को देख राखी सावंत भड़की

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है. दोनों के अलग-अलग रहने की खबरों के बीच अब एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर बातें तेज हो गई हैं. इसी बीच ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने गोविंदा को लेकर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक्टर को जमकर नसीहत दी और अपनी पत्नी सुनीता के पास लौटने की सलाह दी.

राखी सावंत ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, मंगलवार को गोविंदा मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दरबार में दर्शन करने पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ उनकी को-एक्ट्रेस और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार भी नजर आईं. दोनों को साथ देखकर राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया और गोविंदा से सीधे सवाल कर डाला कि आखिर वह सुनीता आहूजा को छोड़कर किसी और के साथ क्यों पहुंचे.

---विज्ञापन---

‘सुनीता जी को क्यों नहीं लेकर गए?’

राखी ने अपने वीडियो में गोविंदा को ‘चीची भैया’ कहकर कहा कि इतने बड़े गणपति उत्सव में गोविंदा को अपनी पत्नी सुनीता अपने बच्चों के साथ जाना चाहिए था. राखी ने कोमल का जिक्र करते हुए कहा कि वह समझ नहीं पा रही हैं कि गोविंदा उन्हें अपने साथ क्यों लेकर गए.

क्यों गोविंदा पर भड़कीं राखी सावंत?

राखी ने कहा कि वह अब तक गोविंदा का साथ देती आई हैं, लेकिन उन्हें यह बात बिल्कुल ठीक नहीं लगी. उन्होंने एक्टर को याद दिलाया कि सुनीता के साथ उन्होंने करीब 40 साल बिताए हैं और दोनों ने मिलकर अपने बच्चों की परवरिश की है.

‘अलग-अलग रहने का कोई मतलब नहीं’

राखी सावंत ने सुनीता आहूजा का सपोर्ट करते हुए कहा कि पति-पत्नी के अलग-अलग रहने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सुनीता गोविंदा को अकेला नहीं छोड़ेंगी और दोनों का रिश्ता हमेशा बना रहेगा. राखी ने गोविंदा से अपील की कि वह दूसरी महिला को अलग रखें और अपनी पत्नी के साथ समय बिताएं.

---विज्ञापन---

‘सुबह का भूला शाम को घर आ जाए…’

वीडियो के आखिर में राखी ने गोविंदा से पुरानी बातों को भूलकर घर लौटने की अपील की. उन्होंने कहा कि अगर कोई इंसान सुबह भटक जाए और शाम को घर वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं कहा जाता. राखी ने गोविंदा को अच्छा इंसान बताते हुए उनसे सुनीता के पास लौटने की गुजारिश की.

First published on: Sep 24, 2026 05:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola