Thursday, 24 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘सिर्फ नॉन-वेज छोड़ना काफी नहीं…’, रणबीर कपूर के ‘राम’ बनने पर ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर ने कही ये बात

Anupriya Nagar on Ranbir Kapoor playing Lord Rama in Ramayana: फिल्म हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने आने वाली फिल्म रामायण में एक्टर रणबीर कपूर के भगवान राम बनने पर अपना रिएक्शन दिया है एक्टर

Anupriya Nagar on Ranbir Kapoor playing Lord Rama in Ramayana
Anupriya Nagar on Ranbir Kapoor playing Lord Rama in Ramayana

Anupriya Nagar on Ranbir Kapoor playing Lord Rama in Ramayana: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण (Ramayana) का इंतजार हर कोई कर रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. उनके साथ साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं. हाल ही में, फिल्म हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने रामायण में रणबीर के राम बनने पर अपना रिएक्शन दिया है.

‘राम’ बनने पर क्या बोलीं ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर

हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले एक्टर शोभिनव सत्या से तुलना करते हुए अपनी बात रखी और कहा कि सिर्फ नॉन-वेज छोड़ना काफी नहीं है. सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में अनुप्रिया ने कहा- “शोभिनव सत्या ने महाराज जी का किरदार निभाया. आज भी लोग उन्हें महाराज जी ही मानते हैं. रामायण के मामले में भी ऐसा ही है. फिल्म की टीम उस एक्टर को राम ही मानती है.”

---विज्ञापन---

सिर्फ नॉन-वेज छोड़ना काफी नहीं

अनुप्रिया ने आगे कहा, “जैसा कि प्रेमानंद महाराज ने कहा है, एक एक्टर का चरित्र और खान-पान सही होना चाहिए. वो किससे मिलते हैं, कहां देखे जाते हैं, कहां जाते हैं- ये सब भी मायने रखता है. भले ही आप सफलता के उस मुकाम पर पहुंच गए हों, फिर भी आपको विनम्र रहना होगा. सिर्फ नॉन-वेज छोड़ना ही काफी नहीं है.”

hanuman ansh

शूटिंग से पहले रोज होता था हनुमान चालीसा का पाठ

इसपर आगे बात करते हुए अनुप्रिया नागर ने बताया कि एक दर्शक ने हनुमान अंश देखने से पहले नॉन-वेज छोड़ दिया था. उन्होंने कहा, “सोचिए अगर दर्शक ऐसा कर रहे हैं तो एक्टर की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है. नॉन-वेज खाना छोड़ना तो बस एक बात है. ऐसी कई चीजें हैं जो आपको करनी चाहिए. आपको एक संकल्प लेना चाहिए, जैसे हमारी फिल्म के दौरान हमारी पूरी टीम शूटिंग से पहले रोज हनुमान चालीसा का पाठ करती थी.”

---विज्ञापन---

भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर ने छोड़ा नॉन-वेज

बता दें रणबीर कपूर ने फिल्म रामायण में भगवान राम के किरदार के लिए नॉन-वेज और निकोटिन छोड़ दिया था. ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर रिलीज होगा और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा. रणबीर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगे. हाल ही में इस फिल्म से उनका पहला लुक सामने आया है. ये फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिलीज होनी है.

First published on: Sep 24, 2026 06:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola