Jaideep Ahlawat On Working With Ajay Devgn: बॉलीवुड की चर्चित फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ अब अपने सबसे धमाकेदार चैप्टर की तरफ बढ़ रही है. अजय देवगन (Ajay Devgn) की मच-अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ (Drishyam The Conclusion) यानी ‘दृश्यम 3’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. इस बार विजय सालगांवकर के सामने क्राइम ब्रांच ऑफिसर ‘राजवीर सिंह तोमर’ के रोल में पावरहाउस एक्टर ‘जयदीप अहलावत’ (Jaideep Ahlawat) चट्टान बनकर खड़े होंगे. जयदीप ने अजय देवगन के साथ ऑन-स्क्रीन टकराव और दोबारा काम करने के अपने एक्सपीरियंस पर दिल खोलकर बात की है.
‘आक्रोश’ से लेकर ‘दृश्यम 3’ तक का चक्र
जयदीप अहलावत ने अजय देवगन के साथ दोबारा स्क्रीन शेयर करने को अपनी लाइफ का ‘फुल सर्किल’ (Full Circle) मोमेंट बताया. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बीते सालों की गिनती नहीं है, बल्कि एक एक्टर के तौर पर उनके अंदर आए बड़े बदलाव का सफर है. ‘आक्रोश’ के टाइम वे इंडस्ट्री में नए थे और सेट पर खुद को संभालना सीख रहे थे, जबकि आज वे पूरे कॉन्फिडेंस और मैच्योरिटी के साथ अजय देवगन के सामने खड़े हैं.
‘अजय सर का एक्टिंग पर भरोसा कमाल है’
अजय देवगन की तारीफ करते हुए जयदीप ने कहा, “अजय सर में जो चीज सालों से सेम रही है, वो है उनका बैलेंस्ड और कंट्रोल्ड एक्टिंग स्टाइल (Subtle Acting). वे बिना वजह लाउड एक्टिंग करने में यकीन नहीं रखते. वे सीन, कैरेक्टर और ऑडियंस पर पूरा भरोसा रखते हैं कि दर्शक खुद समझ जाएंगे कि स्क्रीन पर क्या इमोशन चल रहा है.”
विजय सालगांवकर vs राजवीर तोमर
‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ की पूरी कहानी विजय सालगांवकर और पुलिस ऑफिसर राजवीर सिंह तोमर के बीच के इस माइंड गेम पर बेस्ड है. एक तरफ विजय अपनी फैमिली को बचाने के लिए रची गई मनगढ़ंत कहानी को छुपाने में लगा है, तो दूसरी तरफ राजवीर उसके अतीत की एक-एक परत खोलकर सच्चाई सामने लाने पर आमादा है. दोनों स्टार्स के इस टफ फेस-ऑफ को देखना काफी दिलचस्प होगा.
अभिषेक पाठक का डायरेक्शन और धांसू कास्ट
इस सस्पेंस थ्रिलर का डायरेक्शन अभिषेक पाठक (Abhishek Pathak) ने किया है. फिल्म में अजय और जयदीप के अलावा तब्बू (Tabu), श्रिया सरन, रजत कपूर, प्रकाश राज, कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे मंजे हुए स्टार्स अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते नजर आएंगे. फिल्म की स्क्रिप्ट अभिषेक पाठक, आमिल कीयन खान और परवेज शेख ने मिलकर लिखी है.
कब रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’?
स्टार स्टूडियो18 (Star Studios18) और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म को अलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है.