Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं खुद ड्रामा बन गया हूं’, राजपाल यादव का कोर्ट में छलका दर्द, जानें कितनी रकम भरने को हुए राजी?

राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में बुधवार को कोर्ट में हुए पेश. कानूनी मुश्किलों से घिरे कॉमेडियन ने सुप्रीम कोर्ट में दुखड़ा रोया.

Rajpal Yadav
राजपाल यादव का कोर्ट में छलका दर्द

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले को लेकर कानूनी मुश्किलों में घिरे हुए हैं. इस मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट में राजपाल यादव खुद पेश हुए और अपने साथ 1.15 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लेकर पहुंचे. एक्टर ने बाकी 85 लाख रुपये जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक का समय मांगा है. सुनवाई के दौरान राजपाल अपनी परेशानियों के बारे में बताते हुए भावुक भी नजर आए.

‘खुद ड्रामा बन गया’

सुनवाई के दौरान राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ का जिक्र करते हुए बताया कि इस प्रोजेक्ट की वजह से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. उन्होंने अदालत को बताया कि फिल्म में उनका करीब 17 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और पिछले 13 सालों से फिल्म से जुड़ी परेशानियां चल रही हैं.

---विज्ञापन---

राजपाल यादव ने लगाया आरोप?

राजपाल ने कहा कि उनकी फिल्म को लेकर स्टे ऑर्डर लिया गया था, जिसकी वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि महज 5 करोड़ रुपये के विवाद की वजह से उन्हें करीब 22 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा.

एक्टर ने इमोशनल होकर कही ये बात

एक्टर ने भावुक होकर कहा, ‘मैं सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा हूं. अब मैं खुद एक ड्रामा बन गया हूं. मैंने करीब 200 फिल्में की हैं और उन्होंने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है.’ राजपाल ने यह भी कहा कि अब उन्हें दोबारा काम मिलना शुरू हो गया है और वह शिकायतकर्ता की रकम चुका देंगे.

---विज्ञापन---

CJI ने भी फिल्मी अंदाज में ली चुटकी

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने राजपाल यादव से उनकी फिल्म के नाम को लेकर चुटकी भी ली. उन्होंने कहा कि उनकी फिल्मों की तरह उनका पैसा भी ‘अता पता लापता’ हो गया है.

कोर्ट ने राजपाल यादव से पूछा सवाल

CJI ने राजपाल से यह भी पूछा कि क्या वह कोई फिल्म या धारावाहिक बना रहे हैं या यूं ही घूम रहे हैं. इसके जवाब में राजपाल ने अपनी आर्थिक परेशानियों और फिल्म में हुए नुकसान का जिक्र किया. CJI ने एक्टर को सलाह देते हुए कहा कि वह कुछ अच्छी फिल्में बनाएं और लोगों का मनोरंजन करें.

---विज्ञापन---

क्या है राजपाल यादव का चेक बाउंस केस?

यह मामला मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े चेक बाउंस मामलों का है. दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को इन मामलों में दोषी ठहराते हुए प्रत्येक मामले में तीन महीने की सजा सुनाई थी. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने रकम जमा नहीं करने को लेकर एक्टर के रवैये पर नाराजगी जताई थी. कोर्ट ने उन्हें दो करोड़ रुपये जमा करने के लिए एक दिन का समय देते हुए इसे आखिरी मौका बताया था.

कोर्ट ने रकम चुकाने के लिए दी कितने समय की मोहलत?

अब सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को रकम चुकाने के लिए दो हफ्ते की मोहलत दी है. एक्टर ने 1.15 करोड़ रुपये जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और बाकी 85 लाख रुपये की रकम तय समय में जमा करने का भरोसा दिया है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Oct 07, 2026 03:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola