Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

कश्मीरा शाह ने गोविंदा-कोमल रानी पर कसा तंज? बोलीं- ‘न पति ने पैसा लगाया, न किसी बॉयफ्रेंड ने’

कश्मीरा शाह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं इस दौरान एक्ट्रेस ने पैप्स से बात करते हुए बिना नाम लिए गोविंदा और कोमल रानी पर तंज कसा.

kashmira shah on govinda komal rani
कश्मीरा शाह ने बिना नाम लिए गोविंदा-कोमल पर कसा तंज

Kashmera Shah on Govinda-Komall Rani: अभिनेत्री कश्मीरा शाह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका कोई बयान नहीं, बल्कि मुंबई एयरपोर्ट पर पैप्स से कही गई एक बात है. कश्मीरा हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, जहां उन्होंने बताया कि वह अपने नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में ग्रीस जा रही हैं. हालांकि, इस दौरान उन्होंने अपने प्रोजेक्ट को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी से जोड़ रहे हैं.

नए प्रोजेक्ट के लिए ग्रीस रवाना हुईं कश्मीरा

कश्मीरा शाह काफी समय से किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं. अब वह जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट के साथ वापसी करने वाली हैं. खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में वह सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि निर्देशक की भूमिका भी निभा रही हैं.

---विज्ञापन---

एयरपोर्ट पर क्या बोलीं कश्मीरा शाह?

मुंबई एयरपोर्ट पर जब पैप्स ने उनसे पूछा कि वह कहां जा रही हैं, तो कश्मीरा ने बताया कि वह अपने नए प्रोजेक्ट के लिए यूरोप जा रही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि प्रोजेक्ट इंडिपेंडेंट है.

कश्मीरा शाह ने बिना नाम लिए कोमल रानी स्वर्णकार पर कसा तंज

‘न पति ने फाइनेंस किया, न किसी बॉयफ्रेंड ने’

कश्मीरा ने अपने प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा, ‘खास बात ये है कि ये प्रोजेक्ट इंडिपेंडेंट है, ना मेरे पति कृष्णा अभिषेक ने इसे फाइनेंस किया है और ना ही किसी बॉयफ्रेंड ने.’ बस फिर क्या था, कश्मीरा का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. कई लोग इसे गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, कश्मीरा ने किसी का नाम नहीं लिया है.

गोविंदा और कोमल रानी को लेकर क्या है चर्चा?

दरअसल, बीते कुछ समय से गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर अफवाहें लगातार सुर्खियों में हैं. दोनों को कई मौकों पर साथ देखे जाने के बाद उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ में भी कोमल रानी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक गोविंदा हैं.

---विज्ञापन---

सुनीता ने भी जताई थी नाराजगी

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं. उन्होंने जेनजी और मीडिया से उनका साथ देने की अपील करते हुए कहा था कि उनका घर बिना किसी वजह के टूट रहा है और वह चाहती हैं कि उनके लिए आवाज उठाई जाए.

कोमल ने किया था सुनीता की बात पर पलटवार

इसके बाद कोमल रानी ने भी बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर पलटवार किया था. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि जो घर पहले से टूटा हुआ हो, उसे कोई दूसरा नहीं तोड़ सकता. अब कश्मीरा शाह के इस बयान ने एक बार फिर गोविंदा, सुनीता और कोमल रानी से जुड़े विवाद को चर्चा में ला दिया है. हालांकि, कश्मीरा ने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया, इसलिए इसे सीधे तौर पर किसी पर निशाना कहना फिलहाल सिर्फ अटकल ही है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 07, 2026 02:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola