Rajkummar Rao Patralekha: एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekha) संग शादी की थी। शादी से पहले दोनों एक-दूसरे को 11 साल से डेट कर रहे थे। पत्रलेखा से शादी के बाद राजकुमार की जिंदगी में क्या बदलाव आया है, यह उन्होंने हाल ही एक इवेंट के दौरान बनाया। राजकुमार राव के अंदर इस बदलाव ने पत्रलेखा की जिंदगी आसान बना दी है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
राजकुमार राव एक अच्छे पति की तरह पत्नी पत्रलेखा (Patralekha) के साथ घर के कामों में मदद करते हैं। राजकुमार राव ने बताया कि घर पर वो एक नॉर्मल रूटीन फॉलो करते हैं। उन्होंने कहा- ‘मैं स्क्रीन पर रियल कैरेक्टर्स प्ले करता हूं, इसलिए मेरे लिए जरूरी है कि मैं घर पर भी रियल रहूं।
और पढ़िए – आशीष विद्यार्थी के बेटे अर्थ विद्यार्थी का लुक देख हैरान हुए लोग, बताया-सुपर हैंडसम
View this post on Instagram---विज्ञापन---
हम दोनों मिलकर घर का काम करते हैं। चूंकि मुझे ओसीडी है इसलिए मुझे सबकुछ साफ और व्यवस्थित तरीके से रखना पसंद है। अगर वो ये भी कहती हैं ना कि हो जाएगा, तब भी मैं सबकुछ दोबारा करता हूं।’ राजकुमार राव ने कहा कि उन्हें बर्तन धोना और झाड़ू लगाना पसंद है। वह बोले, ‘मुझे बर्तन धोना बहुत पसंद है। जब मैं छोटा था तो मम्मी के साथ काम करवाता था।
और पढ़िए – पापा सिद्धार्थ रे की हू-ब-हू कॉपी हैं बेटे शिष्या, लेटेस्ट फोटो देख फैंस को आईं एक्टर की याद
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मुझे ऐसा लगता था कि मम्मी अकेले काम करेगी तो मैं काम करवा देता था और मुझे झाड़ू लगाना भी अच्छा लगता है।’ राजकुमार राव ने आगे लोगों को शादी करने की सलाह दी और कहा कि हर किसी को शादी करनी चाहिए क्योंकि इसी के बाद कोई भी इंसान खुद को ‘कंप्लीट’ महसूस करता है। वर्क फ्रंट की बात करें, तो राजकुमार राव अगली बार फिल्म ‘हिट’ में दिखाई देंगे।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें