Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

डिलीवरी के 12 दिन बाद सेट पर लौटीं ये एक्ट्रेस, बेटे के खातिर पति संग रिश्ते को दिया दूसरा मौका

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह बेटे के जन्म के 12 दिन बाद ही काम पर लौट आई थीं. साथ ही बेटे के खातिर उन्होंने पति संग अपने रिश्ते को दूसरा मौका दिया.

---विज्ञापन---

टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस जिन्होंने अपने टैलेंट और खूबसूरती के दम पर करोड़ों दिलों पर राज किया, वो हसीना एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह उनका कोई शो या इवेंट नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में छाई हुईं हैं, उन्होंने हाल ही में अपने निजी जीवन से जुड़े कुछ राज पर से पर्दा उठाया है, जिसे जानकर हर कोई हौरान है.

कौन हैं वो एक्ट्रेस?

‘सहर होने को है’ में निभाए जा रहे उनके निगेटिव किरदार को इन दिनों लोग खूब पसंद कर रहे हैं, हाल ही में उन्होंने अपने दिए एक इंटरव्यू में अपनी शादी, प्रेग्नेंसी और मां बनने के बाद के संघर्षों पर खुलकर बात की. हम कनिका माहेश्वरी की बात कर रहे हैं, उन्होंने उन खबरों पर भी रिएक्शन दिया, जिनमें दावा किया गया था कि उनका और उनके पति अंकुर घई का तलाक हो चुका है.

---विज्ञापन---

पति संग तलाक पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

एक्ट्रेस ने साफ किया कि उनका तलाक नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि उनके पति दिल्ली में रहते हैं, जबकि वह मुंबई में अपने काम की वजह से रहती हैं. दोनों की जिंदगी अलग शहरों में जरूर चल रही है, लेकिन उनका रिश्ता अभी भी कायम है.

एक्ट्रेस ने शो की टीम की तारीफ की

इंटरव्यू के दौरान कनिका ने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब वह सुपरहिट शो ‘दिया और बाती हम’ में काम कर रही थीं, तभी उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला. यह प्रेग्नेंसी प्लान्ड नहीं थी, लेकिन शो की पूरी टीम ने उनका खूब ख्याल रखा.

---विज्ञापन---

शूटिंग के दौरान बिताए वक्त का किया जिक्र

एक्ट्रेस ने बताया कि उस दौरान उनके पति ने शूटिंग लोकेशन के पास ही किराए पर घर ले लिया था, ताकि उन्हें आने-जाने में परेशानी न हो और वह आराम से काम कर सकें. कनिका के मुताबिक, सेट पर मौजूद लोगों ने उन्हें कभी मां की कमी महसूस नहीं होने दी.

बेटे के जन्म पर कही ये बात

सबसे दिलचस्प बात यह रही कि कनिका अपने बेटे के जन्म के सिर्फ 12 दिन बाद ही काम पर लौट आई थीं. उन्होंने कहा कि उस समय शो को उनकी जरूरत थी और उन्हें लगा कि अपने काम के प्रति ईमानदार रखना उनका फर्ज है. हालांकि, उनसे यह भी पूछा गया कि क्या उन्हें बेटे को छोड़कर काम पर जाने का पछतावा या ‘मॉम गिल्ट’ महसूस हुआ था. इस पर कनिका ने साफ कहा कि उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ.

---विज्ञापन---

पति संग अपने रिश्ते पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

उन्होंने बताया कि उनका घर सेट से महज पांच मिनट की दूरी पर था. शूटिंग के दौरान जैसे ही ब्रेक मिलता, वह बेटे के पास पहुंच जाती थीं और फिर तुरंत सेट पर लौट आती थीं. कनिका ने यह भी खुलासा किया कि एक समय ऐसा आया था, जब उन्होंने पति से अलग होने का फैसला कर लिया था. लेकिन बेटे के भविष्य को देखते हुए उन्होंने अपने रिश्ते को एक और मौका दिया. एक्ट्रेस का मानना है कि बच्चे को मां और पिता, दोनों का प्यार मिलना चाहिए. यही वजह है कि आज वह और उनके पति मिलकर अपने बेटे की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं.

First published on: Jun 19, 2026 06:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola