Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मनोज कुमार के निधन पर राजीव शुक्ला ने दी श्रद्धांजलि, शेयर किया भावुक पोस्ट

दिग्‍गज एक्‍टर और डायरेक्‍टर मनोज कुमार का निधन हो गया है। उनके निधन पर कांग्रेस नेता और राज्य सभा सांसद राजीव शुक्ला ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अभिनेता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है।

---विज्ञापन---

MANOJ KUMAR
MANOJ KUMAR

दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार के निधन पर भारत की बड़ी से बड़ी हस्तियां शोक व्यक्त करते हुए पोस्ट शेयर कर रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने भी मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी है। आइए जानते हैं उन्होंने एक्टर को याद कर शोक व्यक्त करते हुए पोस्ट में क्या लिखा है।

नहीं रहे बॉलीवुड के ‘भारत कुमार’

बॉलीवुड के ‘भारत कुमार’ कहे जानें वाले मनोज कुमार का 4 अप्रैल 2025 की सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया।वह लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर चल रहे थे और कई हेल्थ की समस्याओं से जूझ रहे थे और 21 फरवरी से अस्पताल में भर्ती थे। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने शांतिपूर्वक दुनिया को अलविदा कहा। अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। अब हमारे देश के दिग्गज पर्सनालिटी को याद कर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए उनके फैन्स भी उन्हें खूब याद कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

राजीव शुक्ला ने मनोज कुमार को दी श्रद्धांजलि

राजीव शुक्ला ने दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने मनोज कुमार की एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा,”महान अभिनेता श्री मनोज कुमार जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी अनमोल छाप छोड़ी है और अपने अभिनय से न केवल भारतीय फिल्म उद्योग को नई दिशा दी, बल्कि हमारे समाज को भी प्रेरणा दी। भारतीय सिनेमा में उनकी कला और योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।”

उन्होंने सिर्फ शोक नहीं बल्कि एक ‘युग’ को सलाम किया है। उन्होंने भावभीनी शब्दों में मनोज कुमार की उस विरासत को याद किया, जो न सिर्फ भारतीय सिनेमा की रील पर चमकी, बल्कि समाज के दिलों को भी छू गई। देशभक्ति, संस्कार और सामाजिक सरोकार को परदे पर जीवंत करने वाले ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर मनोज कुमार को श्रद्धा से याद करते हुए उन्होने उनके योगदान को अमर करार दिया—यह पोस्ट एक कलाकार को नहीं, एक युग को अंतिम नमस्कार है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: कैंसर की जंग से हारे रविकुमार, 50 साल की उम्र में एक्टर का निधन, इंडस्ट्री में छाया शोक

First published on: Apr 04, 2025 04:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola