Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raja Shivaji Box Office Collection Day 11: ‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, जानें कितना हुआ कलेक्शन?

Raja Shivaji Box Office Collection Day 11: छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर अब 100 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है.

Raja Shivaji Box Office Collection Day 11: 1 मई को रिलीज हुई ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूती से बनाए रखी है. ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार (11वें दिन) भी जबरदस्त कलेक्शन किया, जिससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 70.65 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रोस कलेक्शन 83.80 करोड़ रुपये हो चुका है. दिलचस्प बात यह है कि मराठी वर्जन में फिल्म को हिंदी के मुकाबले कहीं ज्यादा प्यार मिल रहा है. रितेश देशमुख के विजन और सितारों से सजी इस फिल्म ने साबित कर दिया कि बेहतरीन कंटेंट हमेशा दर्शकों का दिल जीतता है.

70 करोड़ का आंकड़ा पार

फिल्म ने महज 11 दिनों में 70.65 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है. दरअसल ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे सोमवार (11वें दिन) को 2.40 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी की बदौलत कमाई का यह आंकड़ा 70 करोड़ के पार पहुंचा है. दूसरे वीकेंड में फिल्म ने जबरदस्त उछाल दिखाया, जहां रविवार को 6.80 करोड़ की छप्परफाड़ कमाई हुई. अब यह मराठी सिनेमा की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.

---विज्ञापन---

सलमान खान की जिद और कैमियो

फिल्म में सलमान खान ‘जीवा महाला’ के किरदार में नजर आ रहे हैं. रितेश ने खुलासा किया कि सलमान ने इस रोल के लिए खुद जिद की थी और कहा था कि “तुम मेरे बिना यह फिल्म नहीं बना सकते.” भाईजान की मौजूदगी ने फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया है.

निस्वार्थ भाव से जुड़े बॉलीवुड सितारे

इस फिल्म की सबसे खास बात इसकी स्टारकास्ट है. संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री और फरदीन खान जैसे दिग्गजों ने इस फिल्म में काम करने के लिए एक पैसा भी नहीं लिया. रितेश के प्रति प्यार और छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति सम्मान की खातिर ये सभी सितारे फिल्म का हिस्सा बने.

---विज्ञापन---

मराठी सिनेमा का बढ़ता मान

हालांकि यह फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में है, लेकिन मराठी दर्शकों के बीच इसे लेकर जो जुनून है, वह अद्भुत है. फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था, जो इसकी ब्लॉकबस्टर सफलता की गवाही देता है.

रितेश का ‘ऑल-इन-वन’ अवतार

इस फिल्म की सफलता का श्रेय रितेश देशमुख को जाता है. उन्होंने न केवल लीड रोल निभाया, बल्कि फिल्म का निर्देशन और लेखन भी खुद किया. जेनेलिया डिसूजा और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित यह फिल्म आज हर मराठी मानुस का गौरव बन चुकी है.

---विज्ञापन---

First published on: May 12, 2026 06:45 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola