Wednesday, 30 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Income Tax की रेड के बाद अस्पताल पहुंचे प्रोड्यूसर वाशु भगनानी, लंदन से आई खबर ने मचाई हलचल

Producer Vashu Bhagnani Hospitalised: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी को हाल ही में लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि हाल ही में वाशु भगनानी के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी.

Producer Vashu Bhagnani Hospitalised: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, वाशु भगनानी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी है. मालूम हो कि हाल ही में वाशु भगनानी के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी. अभी यह मामला सुलझा भी नहीं था कि इसी बीच वाशु भगनानी की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें लंदन के एक अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. चलिए आपको पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं.

अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी इस समय ब्रिटेन के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां वे रहते हैं. हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर किस स्वास्थ्य समस्या के कारण वाशु भगनानी को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है. एएनआई के अनुसार, जब उन्होंने वाशु भगनानी से संपर्क किया तो फिल्म प्रोड्यूसर ने उन्हें अकेला छोड़ने का अनुरोध किया और कहा कि उनकी तबीयत को लेकर किसी भी अपडेट के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा.

---विज्ञापन---

12 ठिकानों पर हुई थी तलाशी

हाल ही में खबर आई थी कि आयकर विभाग की ओर से वाशु भगनानी और उनकी बहू एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से जुड़े 12 ठिकानों पर तलाशी ली गई थी. टीवी9 की रिपोर्ट के अनुसार, इन पर फिल्मों की शूटिंग और अन्य खर्चों के नाम पर पैसे विदेश भेजने का आरोप था. माना जा रहा है कि विभाग उन फंड्स की जांच कर रहा था, जिन्हें कथित तौर पर फिल्म प्रोजेक्ट की फाइनेंसिंग की आड़ में विदेश भेजा जा रहा था.

विदेशी लेन-देन की जांच

रिपोर्ट के अनुसार, विभाग की कई टीमें दस्तावेजों, फाइनेंशियल रिकॉर्ड और विदेशी लेन-देन की जांच कर रही थीं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि आयकर विभाग ने कुमार मंगत के नेतृत्व वाले पैनोरमा स्टूडियो से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली थी. हालांकि, अभी तक वाशु भगनानी और रकुल प्रीत सिंह, दोनों में से किसी ने भी आईटी सर्च की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

First published on: Sep 30, 2026 12:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola