Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Priyanka Chopra की फिल्म ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट, ‘अनुजा’ को लेकर एक्ट्रेस ने जताया गर्व

Film Anuja Oscar 2025: प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'अनुजा' में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। इसपर एक्ट्रेस ने गर्व जताया है।

---विज्ञापन---

Film Anuja Oscar 2025
Film Anuja Oscar 2025

Film Anuja Oscar 2025: प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म अनुजा में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। फिल्म के इस मुकाम तक जाने के लिए एक्ट्रेस ने गर्व जताया है। एक्ट्रेस के फैंस के लिए इससे अच्छा सेलिब्रेशन का मौका कुछ नहीं हो सकता है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म की कहानी क्या है। फिल्म के सक्सेस के लिए प्रियंका ने क्या बोला है।

क्या है फिल्म ‘अनुजा’ की कहानी?

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर 2025 की रेस में शामिल शॉर्ट फिल्म अनुजा में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की भूमिका निभाई है। ये फिल्म बाल श्रम और शिक्षा की सीमित पहुंच जैसे गंभीर मुद्दों पर आधारित है। इस फिल्म को साल 2024 में होली शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में लाइव-एक्शन शॉर्ट अवार्ड मिल चुका है। एडम जे. ग्रेव्स द्वारा निर्देशित और सुचित्रा मट्टई द्वारा निर्मित यह फिल्म, नई दिल्ली की एक यंग लड़की अनुजा की कहानी को बताती है। प्रियंका ने इस प्रोजेक्ट के जरिए बच्चों के अधिकारों और सामाजिक समस्याओं को दिखाने की कोशिश की है। इस फिल्म को एडम जे. ग्रेव्स ने डायरेक्ट किया है और सुचित्रा मट्टई ने प्रोड्यूस किया है।

---विज्ञापन---

 

प्रियंका चोपड़ा ने ‘अनुजा’ के ऑस्कर 2025 की रेस पर शामिल होने पर दिया रिएक्शन

प्रियंका ने फिल्म अनुजा के साथ जुड़ने पर गर्व जताते हुए कहा, “यह फिल्म दुनिया भर में लाखों बच्चों को प्रभावित करने वाले एक गंभीर मुद्दे पर आधारित है। अनुजा एक ऐसी कहानी है जो विकल्पों की ताकत और उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को दिखाती है।”

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  OTT New Releases: नेटफ्लिक्स, जियो सिनेमा, प्राइम वीडियो पर ये 6 फिल्में होंगी रिलीज

---विज्ञापन---

सलाम बालक ट्रस्ट और शाइन ग्लोबल के साथ कोलैबोरेशन

फिल्म अनुजा का प्रोडक्शन सलाम बालक ट्रस्ट और शाइन ग्लोबल के साथ कोलैबोरेशन करके बनाया गया है। सलाम बालक ट्रस्ट को मीरा नायर के परिवार द्वारा इस्टैब्लिश किया गया है। इस ट्रस्ट के जरिए भारत की सड़कों पर रहने वाले बच्चों की मदद की जाती है। यह फिल्म अवेयरनेस ऑफ चाइल्ड राइट्स को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: सलमान खान के सामने होंगे श्रेयस अय्यर और युजवेंद्र चहल, क्या खुलेगा तलाक रूमर्स का राज?

---विज्ञापन---
First published on: Jan 09, 2025 01:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola