Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

आमिर खान को किया इग्नोर? वायरल वीडियो पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

Preity Zinta Break Silence Aamir Khan Ignore Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने हाल ही में आमिर खान को इग्नोर करने वाले वायरल वीडियो को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं कि प्रीति ने इस मामले पर क्या कहा.

Preity Zinta Break Silence Aamir Khan Ignore Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन में लगीं हुई हैं. इस फिल्म के साथ प्रीति सालों बाद फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज और गाने रिलीज किए जा चुके हैं. लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपनी कमबैक फिल्म को लेकर बल्कि एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा छाई हुई हैं. दरअसल, प्रीति ने हाल ही में उस वायरल वीडियो को लेकर चु्प्पी तोड़ी, जिसको को लेकर दावा किया जा रहा था कि प्रीति ने फिल्म ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के दौरान आमिर खान को इग्नोर किया था. चलिए जानते हैं कि प्रीति ने इस मामले पर क्या कहा.

क्या है पूरा मामला?

प्रीति जिंटा ने उस वायरल पैपराजी वीडियो पर रिएक्ट करते हुए इस तरह की सभी अटकल को खारिज कर दिया. इनता ही नहीं, प्रीति ने इस पोस्ट को क्लिकबेट कंटेंट बताया और कहा कि उस समय उन्होंने आमिर को देखा ही नहीं था. यह घटना तब सामने आई जब एक पैपराजी अकाउंट ने फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट का वीडियो पोस्ट किया. जिसमें प्रीति अपनी वैनिटी वैन से बाहर आती हुई और फोटोग्राफरों से पूछती हैं ‘एक मिनट दोस्तों, कहां जाना है?’ फोटोग्राफरों के इशारे पर प्रीति उटली दिशा में चली गईं. आमिर, जो अपनी वैनिटी वैन के पास खड़े थे, उन्हें प्रीति ने देखा ही नहीं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए पैपराजी पेज ने कैप्शन में लिखा. ‘ओह नो, प्रीति ज़िंटा ने आमिर खान को इग्नोर कर दिया?’ इसके बाद ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई.

---विज्ञापन---

प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी

हालांकि, बाद में प्रीति ने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए इसे गलत तरीके से पेश करने के लिए आलोचना की. प्रीति ने आमिर के साथ अपने को अच्छा बताते हुए लिखा, ‘इस तरह के क्लिकबेट कंटेंट ठीक नहीं है. मैंने आमिर को नहीं देखा क्योंकि मुझे अंदर कुछ शॉट्स लेने की जल्दी थी और फिर मुझे ‘बटवारा 1947′ के प्रमोशन के लिए फ्लाइट पकड़नी थी. अगली बार प्लीज मुझसे यह उम्मीद न करें कि अगर आपका इरादा किसी भी तरह की नेगिटिविटी फैलाना है तो मैं रुककर तस्वीरें लूंगी! मेरे मन में आमिर के लिए बहुत प्यार और सम्मान है, इसलिए यह सब ठीक नहीं है.’

First published on: Aug 09, 2026 01:36 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola