Friday, 21 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

परीक्षित साहनी को देखकर क्यों चौंके फैंस? वायरल वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा, जताई चिंता

परीक्षित साहनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 87 साल के अभिनेता छड़ी और केयरटेकर की मदद से चलते नजर आए. वीडियो देखकर फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हुए.

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर जिन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में और सीरियल्स दिए, वह लंबे समय से फिल्मों और लाइमलाइट से दूर हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, जिसे देखकर फैंस उन्हें लेकर चिंता जता रहे हैं, हम बात कर रहे हैं, दिग्गज अभिनेता परीक्षित साहनी की, जिनकी सेहत को लेकर लोग परेशान हैं. वीडियो में अभिनेता अपनी बिल्डिंग के बाहर एक केयरटेकर की मदद से टहलते नजर आए. उनके हाथ में छड़ी भी दिखाई दी. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर चर्चा शुरू हो गई.

आखिर एक्टर को हुआ क्या?

परीक्षित साहनी हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाई. उन्हें अभिनय की कला विरासत में मिली. उनके पिता और हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता बलराज साहनी थे. परीक्षित ने भी फिल्मों में कई यादगार किरदार निभाए और दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई.

---विज्ञापन---

वीडियो में कैसी हालत में दिखे अभिनेता?

हाल ही में पैपराजी ने 87 साल के परीक्षित साहनी को कैमरे में कैद किया. वीडियो में वह धीरे-धीरे चलते दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ एक केयरटेकर भी मौजूद था और अभिनेता के हाथ में छड़ी थी. बढ़ती उम्र का असर उनके लुक और चलने के अंदाज में साफ नजर आया. यही वजह रही कि वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए.

यूजर्स को सताई चिंता, कर रहे दुआएं

कई यूजर्स ने कमेंट कर एक्टर के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें देखकर चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वीडियो में वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ फैंस ने उनके पॉपुलर किरदारों को याद करते हुए उनके लिए प्यार भी जताया.

इन फिल्मों से मिली पॉपुलैरिटी

परीक्षित साहनी ने राजकुमार हिरानी की कई चर्चित फिल्मों में काम किया है. वह ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. इन फिल्मों में उनके किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसके अलावा वह हालिया फिल्म ‘डंकी’ में भी नजर आए थे.

---विज्ञापन---

इस दिग्गज संग किया थे काम शुरू

परीक्षित साहनी ने फिल्मों में अभिनेता के तौर पर कदम रखने से पहले राज कपूर के साथ काम किया था. उन्होंने ‘मेरा नाम जोकर’ में बतौर असिस्टेंट काम किया. इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाई. टीवी शो ‘गुल गुलशन गुलफाम’ में भी उनके अभिनय को खूब सराहा गया.

फैंस अभिनेता के अच्छे स्वस्थ्य की कर रहे दुआ

आज भले ही परीक्षित साहनी पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनके निभाए किरदार अब भी दर्शकों को याद हैं. वायरल वीडियो के बाद फैंस बस यही दुआ कर रहे हैं कि उनके पसंदीदा अभिनेता हमेशा स्वस्थ और खुश रहें.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 21, 2026 10:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola