Wednesday, 18 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Padma Awards 2025: अरिजीत सिंह-अजीत कुमार समेत इन सितारों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

Padma Awards 2025: फिल्मी जगत के कई सितारों को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ये अवॉर्ड्स राष्ट्रपति के हाथों दिए गए। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?

Padma Awards 2025: राष्ट्रपति भवन में बीते सोमवार की शाम पद्म पुरस्कार वितरण का समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आर्ट, सिनेमा और संगीत जगत की जानी-मानी हस्तियों पद्म भूषण और पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें 139 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार दिए गए। फिल्मी जगत की कई हस्तियों को भी अवॉर्ड दिया गया, जिनमें अरिजीत सिंह से लेकर शेखर कपूर तक कई सितारें शामिल हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बीच पाकिस्तानी डिजाइनर संग करीना की तस्वीरें वायरल, उठे रहे ये सवाल

---विज्ञापन---

अजित कुमार को मिला सम्मान

दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में हुए इस समारोह में साउथ सुपरस्टार अजित कुमार को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वहीं इनके साथ-साथ बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह और मशहूर फिल्म निर्माता शेखर कपूर भी शामिल हुए। इन तीनों को मिले अवॉर्ड्स के बाद से उनके फैंस सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

पंकज उधास भी लिस्ट में शामिल

वहीं दिवंगत गायक पंकज उधास को भी मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसे उनकी पत्नी फरीदा पंकज उधास ने राष्ट्रपति से ग्रहण किया। इस अवॉर्ड को लेते हुए फरीदा के आंखों से आंसू छलकते दिखाई दिए। फिल्म निर्माता शेखर कपूर इस दौरान काफी खुश नजर आए। बॉलीवुड को ‘मासूम’, ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘बैंडिट क्वीन’ जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले शेखर को पद्म भूषण दिया गया। वहीं अरिजीत सिंह को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया।

---विज्ञापन---

इनको भी मिला अवॉर्ड

साउथ के जाने-माने स्टार नंदमुरी बालकृष्ण को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ जसपिंदर नरूला, भक्ति गायक हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले, अश्विनी भिड़े-देशपांडे, लोक संगीतकार जोयनाचरण बाथरी और महाबीर नायक जैसे कलाकारों को भी पद्मश्री से नवाजा गया। वरिष्ठ अभिनेता अनंत नाग और अशोक सराफ को भी राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। ये अवॉर्ड्स राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य की मौजूदगी में सितारों को दिए गए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आरती सिंह ने रचाई दूसरी बार शादी, फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर पति संग मंदिर में लिए सात फेरे, फोटोज वायरल

First published on: Apr 29, 2025 07:10 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो