Wednesday, 18 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘ना बात करने की तमीज…’ नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर गुस्से से भड़कीं दिया मिर्जा! बोलीं- ‘ये बिल्कुल…’

Dia Mirza Angry on Statement Nawazuddin Siddiqui: एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया पर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को टैग करते हुए पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने नवाजुद्दीन को काफी खरी-खोटी सुनाई है.

Dia Mirza Angry on Statement Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा एक बार फिर से अपने एक बयान की वजह से चर्चा में आ गई हैं. हमेशा अपने फैंस और बाकी लोगों को शांति और प्रेम का पाठ पढ़ाने वाली दिया मिर्जा का गुस्से से भरा बयान इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को टैग करते हुए उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई है. साथ ही दिया मिर्जा ने ये भी कहा कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बात करने की तमीज नहीं है. चलिए समझते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

भयानक सपना…

एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को टैग करते हुए उनकी काफी बुराई की. अपनी पोस्ट में दिया मिर्जा ने नवाजुद्दीन के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को एक भयानक सपना बताया. साथ ही ये भी कहा कि उन्हें बात करने की कोई तमीज नहीं है. इसके अलावा, उन्होंने नवाजुद्दीन के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ऑफेंसिव कैरेक्टर बताया है.

---विज्ञापन---

एटीट्यूड अलग ही लेवल…

दिया मिर्जा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘इसके साथ काम करना बुरा सपना है. न बात करने की तमीज है और एटीट्यूड अलग ही लेवल का है! बिल्कुल ऑफेंसिव कैरेक्टर है.’ ये सब लिखने के बाद उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को टैग किया. दिया मिर्जा की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है.

मुमकिन नहीं…

दिया मिर्जा द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं. कई लोगों ने एक्ट्रेस की इस पोस्ट को एक पीआर स्टंट बताया. साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि दोनों एक्टर्स की कोई फिल्म या सीरीज आने वाली है, जिसके प्रमोशन के लिए उन्होंने ये तरीका निकाला है. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुमकिन नहीं, नवाज बहुत इज्जतदार हैं और दीया भी, लगता है कोई प्रमोशन है.’

---विज्ञापन---
First published on: Nov 18, 2026 11:50 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो