Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

आरती सिंह ने रचाई दूसरी बार शादी, फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर पति संग मंदिर में लिए सात फेरे, फोटोज वायरल

गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर पति संग दूसरी बार शादी रचाई है। उन्होंने मंदिर में फिर से सात फेरे लिए हैं।

---विज्ञापन---

गोविंदा की भांजी और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने पति दीपक चौहान के साथ अपनी पहली शादी की सालगिरह पर उत्तराखंड में मनाई है। कपल ने वहां पर मौजूद त्रियुगीनारायण मंदिर में दोबारा शादी रचाई है। उन्होंने भगवान शिव और पार्वती के आशीर्वाद से उन्हीं कपड़ों में फिर से सात वचन लिए जो उन्होंने अपनी पहली शादी में पहने थे। दोबारा शादी रचाने की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

त्रियुगीनारायण मंदिर में दोबारा लिए सात फेरे

आरती सिंह और उनके पति दीपक चौहान ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर दोबारा शादी रचाई। उत्तराखंड के पवित्र त्रियुगीनारायण मंदिर में कपल ने दोबारा सात फेरे लिए। इसी मंदिर में भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था। खास बात यह रही कि इस मौके पर आरती और दीपक ने वही आउटफिट्स पहने जो उन्होंने अपनी पहली शादी के वक्त पहने थे।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arti singh chauhan (@artisingh5)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

भगवान शिव-पार्वती के आशीर्वाद के साथ रचाई शादी

आरती सिंह के पति दीपक का त्रियुगीनारायण मंदिर में दोबारा शादी करने का सपना था। अपनी पहली शादी की सालगिरह पर उन्होंने इस सपने को पूरा किया। मंदिर में अखंड जल रही पवित्र ज्योति के साक्षी में, दोनों ने माला पहनाने से लेकर सिंदूरदान तक की सारी पारंपरिक रस्में निभाईं। आरती ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “यह दिव्य अनुभव था।”

इमोशनल हुए आरती और दीपक

शादी की रस्मों के दौरान आरती सिंह और दीपक चौहान दोनों काफी इमोशनल नजर आए। प्राचीन मंदिर की शांत ऊर्जा में एक बार फिर सात वचनों को दोहराते हुए उन्होंने अपने रिश्ते को और गहरा किया। आरती ने पोस्ट में बताया कि त्रियुगीनारायण मंदिर में शादी करने का सपना दीपक का था और इस बार वह पूरा हुआ।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  आमिर खान को गुरु नानक के रूप में दिखाने वाले फर्जी AI टीजर पर मचा बवाल, एक्टर ने दी सफाई

पहली शादी में शामिल हुए थे बॉलीवुड सितारे

गौरतलब है कि आरती सिंह और दीपक चौहान ने 25 मार्च, 2024 को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में पहली बार शादी की थी। उनकी शादी में बॉलीवुड से गोविंदा, बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर और रश्मि देसाई जैसी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: जब ‘यूरिन’ पीने पर मजबूर थे परेश रावल, वजह जान हो जाएंगे हैरान

First published on: Apr 28, 2025 07:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola