Wednesday, 18 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News LIVE: एमएस धोनी के IPL छोड़ने की खबर से भावुक हुए धनुष! इमोशनल मैसेज में बयां किया दिल का दर्द

Entertainment News LIVE: तमिल सिनेमा के स्टार धनुष ने अपने सोशल मीडिया पर एमएस धोनी को ट्रिब्यूट देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है.

Entertainment News LIVE: तमिल सिनेमा के स्टार धनुष इस समय अपनी एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल, एमएस धोनी के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से रिटायरमेंट की घोषणा के बाद से ही उनके फैंस दुखी हैं. एमएस धोनी के फैंस की लिस्ट में एक्टर धनुष भी शामिल हैं. हाल ही में धनुष ने अपने सोशल मीडिया पर धोनी को ट्रिब्यूट देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एमएस धोनी के लिए अपने प्यार को जाहिर किया है और उनकी रिटायरमेंट पर दुख व्यक्त किया है.

अलविदा चैंपियन…

धनुष ने अपने X हैंडल पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा, ‘कुछ खिलाड़ी हमें एंटरटेन करते हैं. कुछ हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं. MS धोनी दोनों रहे हैं. सभी खूबसूरत यादों के लिए धन्यवाद. आपके बिना खेल कभी भी वैसा नहीं होगा, लेकिन मैं आपको मैदान पर देखने का इंतजार करूंगा.’ इसके साथ ही उन्होंने यंग क्रिकेटर्स पर धोनी के असर के बारे में भी बात की. उन्होंने लिखा, ‘हजारों युवाओं को आपकी सलाह और ज्ञान से फायदा हुआ है, उम्मीद है कि यह आने वाली पीढ़ी को प्रेरित और जोश देता रहेगा. अलविदा चैंपियन.’

---विज्ञापन---

13वें दिन भी बंपर कमाई

नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ ने 13वें दिन 28.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 821.30 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसके अलावा, फिल्म ने भारत में 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,483.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

13:43 (IST) 18 Nov 2026
Entertainment News LIVE: ‘भूत बंगला’ के बाद एकता कपूर का नया हॉरर दांव!

टीवी की क्वीन एकता कपूर एक बार फिर से हॉरर जॉनर के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं. बड़े पर्दे पर ‘भूत बंगला’ और ‘द वन’ जैसी फिल्में देने वाली एकता कपूर ने हाल ही में अपनी अगली हॉरर फिल्म की घोषणा की है, जिसका नाम ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ होगा. साजिद खान के निर्देशन में बनने वाली हॉरर फिल्म को 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/reel/Dfq61ehMpnP/?utm_source=ig_web_copy_link&cnvx=MzRlODBiNWFlZA==&avpt=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: Nov 18, 2026 01:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो