Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

विजय सालगांवकर से भी चालाक निकले मेकर्स? ‘दृश्यम 4’ की हो गई प्लानिंग! अजय देवगन के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस

'दृश्यम द कन्क्लूजन' के बाद क्या खत्म नहीं हुई विजय सालगांवकर की कहानी? अजय देवगन के एक बयान ने फैंस के बीच 'दृश्यम 4' को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है. एक्टर ने अगली फिल्म की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया है.

ajay devgn gave hints to drishyam 4
'दृश्यम 4' को लेकर अजय देवगन ने दिया बड़ा हिंट

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को लेकर सुर्खियों में हैं. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को फ्रैंचाइजी की आखिरी कड़ी बताया जा रहा था, लेकिन अब अजय देवगन के एक बयान ने कहानी में नया ट्विस्ट ला दिया है. फैंस सोचने लगे हैं कि क्या मेकर्स ने ‘दृश्यम 4’ के लिए भी कोई रास्ता खुला छोड़ दिया है?

अजय देवगन की बातों ने बढ़ाया सस्पेंस

दरअसल, ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को लेकर शुरुआत से ही कहा जा रहा था कि यह विजय सालगांवकर की कहानी का आखिरी अध्याय है. फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने भी इसे फ्रैंचाइजी का निष्कर्ष बताया था. यही वजह है कि फिल्म के टाइटल में भी ‘द कन्क्लूजन’ जोड़ा गया, लेकिन अब अजय देवगन की बातों ने इस ‘कन्क्लूजन’ पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं.

---विज्ञापन---

अजय ने क्या कहा?

‘गल्फ न्यूज’ को दिए इंटरव्यू में अजय देवगन से जब ‘दृश्यम 4’ की संभावना को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे पूरी तरह नकारा नहीं, एक्टर ने कहा कि फिलहाल यही इसका अंत है और वह भविष्यवाणी नहीं कर सकते. जब उनसे पूछा गया कि क्या आगे एक और फिल्म बन सकती है, तो उन्होंने कहा कि अभी उनका फैसला यही है कि यही इसका निष्कर्ष है.

फैंस को लगी उम्मीद?

अजय का यह जवाब भले ही ‘दृश्यम 4’ की पुष्टि नहीं करता, लेकिन इसने फैंस को उम्मीद जरूर दे दी है. वैसे भी ‘दृश्यम’ की कहानी में विजय सालगांवकर हर मुश्किल का रास्ता निकाल लेता है. अब फैंस यह भी कह रहे हैं कि अगर विजय इतना चालाक है तो मेकर्स ने भी अगली फिल्म के लिए कोई न कोई ‘प्लान बी’ जरूर बचाकर रखा होगा.

---विज्ञापन---

ऐसे बनी ‘दृश्यम 3’

अजय देवगन ने यह भी बताया कि शुरुआत में ‘दृश्यम 3’ बनाने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन फिर टीम ने कई कहानी पर काम किया, लेकिन कोई कहानी उन्हें पसंद नहीं आई. बाद में जब एक मजबूत कहानी और क्लाइमैक्स मिला, तो फिल्म पर काम आगे बढ़ा.

क्या आएगी ‘दृश्यम 4’?

अब फिल्म रिलीज हो चुकी है और दर्शकों को इसका क्लाइमैक्स काफी पसंद आ रहा है. ऐसे में टदृश्यम 4ट को लेकर अजय देवगन का यह बयान आने वाले दिनों में फ्रैंचाइजी के फैंस के लिए नया सस्पेंस जरूर बन गया है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 07, 2026 10:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola