Saturday, 26 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mushtaq Khan Funeral: सुपुर्द-ए-खाक हुए मुश्ताक खान, परिवार और सेलेब्स ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता मुश्ताक खान का गुरुवार को निधन हो गया. उन्होंने 'वेलकम', 'गदर' जैसी हिट फिल्मों में काम कर पॉपुलैरिटी हासिल की थी. उनका अभिनय उनके फैंस के दिलों में हमेशा याद किया जाएगा. आज शुक्रवार को उनको सुपुर्द-ए-खाक किया गया.

Mushtaq khan
अपने आखिरी सफर पर निकले मुश्ताक खान

Mushtaq Khan Funeral: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान अब हमारे बीच नहीं रहे. ‘वेलकम’, ‘गदर’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता ने गुरुवार को अंतिम सांस ली. लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे मुश्ताक खान का मुंबई के नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा था. उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. शुक्रवार को उन्हें मुंबई के यारी रोड कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया.

आखिरी सफर पर निकले मुश्ताक खान

मुश्ताक खान ने फिल्मों में ज्यादातर सपोर्टिंग किरदार निभाए, लेकिन उनके निभाए किरदारों की अपनी अलग पहचान रही. ‘वेलकम’ में उनका अंदाज हो या ‘गदर’ और ‘हेरा फेरी’ में उनकी मौजूदगी, अभिनेता ने छोटे किरदारों में भी अपनी छाप छोड़ी. उनके निधन से उनके चाहने वाले और इंडस्ट्री के साथी उन्हें भावुक होकर याद कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सितारे

मुश्ताक खान के अंतिम सफर में कई फिल्मी सितारे शामिल हुए. अभिनेता रजत बेदी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे. उनके अलावा अभिनेता अली खान भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए. अली खान ने मुश्ताक के साथ अपनी आखिरी मुलाकात को याद करते हुए बताया कि उन्होंने नानावती अस्पताल में अभिनेता से मुलाकात की थी. उस दौरान मुश्ताक उन्हें देखकर मुस्कुराए थे और काफी खुश नजर आए थे.

इन सेलेब्स ने नम आखों से दी विदाई

वहीं अनंग देसाई, शहबाज खान, शरद मल्होत्रा, सुलभा आर्या भी मुश्ताक खान के अंतिम दर्शन करने पहुंचे, उन्होंने नम आखों से अभिनेता को विदाई दी.

---विज्ञापन---

बेटे ने बताया- आखिरी वक्त तक मुस्कुराते रहे

मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने पिता के आखिरी दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्हें कैंसर था. शुरुआत में बीमारी पहले स्टेज पर थी, लेकिन बाद में यह कब बढ़ गई, परिवार को पता ही नहीं चला. मोहसिन के मुताबिक, मुश्ताक आखिरी दिनों में भी मुस्कुराते रहे और खुश थे.

कैसा था मुश्ताक का आखिरी वक्त?

मोहसिन ने बताया कि पिता से आखिरी बातचीत के दौरान वे काफी खुश थे. उन्होंने कहा था कि उन्हें इस दुनिया में आकर खुशी है और उन्होंने जो काम किया, वह लोगों तक पहुंचा है. मोहसिन ने यह भी बताया कि मुश्ताक को भारत में जन्म लेने पर बेहद गर्व था.

---विज्ञापन---

दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे मुश्ताक

बहरहाल, मुश्ताक खान भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फिल्मों में निभाए उनके यादगार किरदार और उनकी मुस्कुराती हुई यादें हमेशा दर्शकों के बीच जिंदा रहेंगी.

First published on: Sep 25, 2026 12:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola