Tuesday, 24 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

मुंबई में बारिश ने खराब किया Bigg Boss 19 का खेल, खाली हाथ लौटे रिपोर्टर्स

Bigg Boss 19: सलमान के विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन पर मुंबई की बारिश कहर बनकर बरस रही है। इसकी वजह से शो के मेकर्स का बड़ा प्लान चौपट हो गया। अधिक जानकारी के लिए देखें E24 का ये वीडियो…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Aug 20, 2025 14:37
Share :

Bigg Boss 19: मुंबई की बारिश का कहर अब बिग बॉस पर भी पड़ रहा है; ऐसा भी कह सकते हैं कि बारिश ने बिग बॉस का खेल बिगाड़ दिया है। शो के प्रीमियर से 4 दिन पहले एंड मोमेंट पर बिग बॉस 19 का हाउस टूर कैंसिल कर दिया गया है। दरअसल, 24 अगस्त को बिग बॉस के 19वें सीजन का आगाज होने वाला है। ऐसे शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले नए घर की झलक फैंस को दिखाई जाने वाली थी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शो के मेकर्स भी अपने कंटेस्टेंट्स का घर में वेलकम करने से पहले मीडिया को इसका टूर करवाने वाले थे। इसके लिए देशभर से पत्रकारों को बुलाया गया था। लेकिन बिग बॉस की सभी तैयारियों पर मुंबई की बारिश ने पानी फेर दिया है।

मुंबई में हो रही भारी बारिश की वजह से पत्रकारों को दिया जाने वाला बिग बॉस 19 हाउस टूर रद्द कर दिया गया है। इसकी वजह से देश के अलग-अलग शहरों से मुंबई आए मीडिया रिपोर्ट्स को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। अधिक जानकारी के लिए देखें E24 का ये वीडियो…

---विज्ञापन---
First published on: Aug 20, 2025 02:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो