Sunday, 15 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

पति के निधन से टूट गईं दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी, छलका दर्द; हाथ जोड़कर की खास अपील!

Moushumi Chatterjee on Husband Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने अपने पति जयंत चटर्जी के निधन पर अपनी चुप्पी तोड़ी और हाथ जोड़कर लोगों से खास अपील की.

Moushumi Chatterjee on Husband Death: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी इन दिनों अपने पति और फिल्ममेकर जयंत चटर्जी को खोने का दुख मना रही हैं. फिल्ममेकर जयंत मुखर्जी का 12 नवंबर को मुंबई में उनके घर पर निधन हो गया. उनकी मौत की वजह उम्र से जुड़ी सेहत की दिक्कतों को माना जा रहा है. वहीं, पति के निधन के बाद से मौसमी चटर्जी बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. हाल ही में मौसमी चटर्जी ने अपने पति जयंत चटर्जी के निधन पर अपनी चुप्पी तोड़ी और हाथ जोड़कर लोगों से खास अपील की.

मौसमी चटर्जी का छलका दर्द

दरअसल, हाल ही में मौसमी चटर्जी ने अपने सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला नोट शेयर किया है. अपनी पोस्ट में उन्होंने अपने पति के निधन की बात कन्फर्म की है और इस मुश्किल समय में सभी की दुआओं, प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा किया है. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपने परिवार के लिए प्राइवेसी की मांग की है. उन्होंने लोगों से कहा कि वे उन्हें और उनकी बेटी को इस दुख से उबरने के लिए कुछ समय और स्पेस दें.

---विज्ञापन---

सभी से रिक्वेस्ट है…

अपनी पोस्ट में मौसमी ने लिखा, ‘मेरे पति, जयंत, जिन्हें सब प्यार से बाबू के नाम से याद करते हैं, हमें छोड़कर स्वर्ग चले गए हैं. सभी से रिक्वेस्ट है कि मुझे और मेरी बेटी को इस मुश्किल समय से निकलने के लिए समय और जगह दें. आपकी दुआओं और सपोर्ट के लिए मैं सच में शुक्रगुजार हूं.’

जयंत मुखर्जी की प्रार्थना सभा

मौसमी की बेटी मेघा ने एक बयान जारी कर बताया कि जयंत मुखर्जी की याद में 15 नवंबर को एक प्रार्थना सभा रखी जाएगी. बयान में कहा गया, ‘बहुत दुख के साथ हम यह दुखद खबर बता रहे हैं कि मेरे पिता जयंत हेमंत मुखर्जी का 12 नवंबर 2026 को निधन हो गया. प्रार्थना सभा 15 नवंबर 2026, रविवार को श्री खटवारी दरबार, 366 श्री खटवारी दरबार मार्ग, लिंकिंग रोड, खार पश्चिम, मुंबई 400052 में आयोजित की जाएगी। समय: शाम 5:30-7:30 बजे.’

---विज्ञापन---

जयंत मुखर्जी का निधन

बता दें कि जयंत मुखर्जी का 12 नवंबर को मुंबई में उनके घर पर निधन हो गया. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने IANS को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जयंत कुछ समय से बीमार थे.

First published on: Nov 15, 2026 03:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो