Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mardaani 3 के साथ इंडस्ट्री में रानी मुखर्जी को 30 साल, एक्ट्रेस ने लिखा भावुक पोस्ट

Rani Mukerji: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रानी मुखर्जी की नई फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर आ गया है. इसके साथ ही आज एक्ट्रेस ने अपने करियर के 30 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर रानी ने एक भावुक पोस्ट लिखा है.

Rani Mukerji

Rani Mukerji: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने अपने करियर के 30 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है. इस मौके पर एक्ट्रेस ने एक भावुक पोस्ट करते हुए इस अवसर को अपने लिए एक प्रेरणादायक संकेत बताया है. लंबे समय से फिल्मी दुनिया में छाई रानी मुखर्जी आज भी दर्शकों के दिल में बसी हुई हैं. उनके शानदार किरदार आज भी महिलाओं को प्रेरित करते हैं. अपनी फिल्मों से रानी ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि सामाजिक रूढ़ियों को भी चुनौती दी है. कुछ ऐसी ही उनकी अपकमिंग फिल्म मर्दानी 3 भी है.

‘मर्दानी 3’, मर्दानी फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है. अबतक इस फिल्म दोनों पार्ट बेहद पसंद किए गए हैं. फिल्म में रानी मुखर्जी एक सशक्त महिला पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आती हैं. वहीं अब अपनी नई फिल्म मर्दानी 3 के साथ एक बार फिर रानी सिनेमाघरों में तहलका मचाने को तैयार हैं. मर्दानी 3 की रिलीज से पहले रानी मुखर्जी ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने 30 वर्षों के सिनेमा सफर को याद किया है. उन्होंने कहा कि उनके करियर के 30वें साल में मर्दानी 3 का रिलीज होना उनके लिए यह संकेत है कि उन्हें निरंतर मेहनत करते रहना है और अपने काम के प्रति ईमानदार बने रहना है.

---विज्ञापन---

मर्दानी 3

बात करें मर्दानी 3 के ट्रेलर के बारे में इसमें एक बार फिर रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी राव के रूप में नजर आईं हैं. ट्रेलर में बहुत ही इंटेंस और ब्रुटल सीन्स शामिल हैं, जहां शिवानी शिवाजी राव का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. 3 मिनट 16 सेकंड के इस ट्रेलर ने दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ा दिया है. फिल्म 30 जनवरी को रिलीज होगी.

First published on: Jan 12, 2026 03:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो