Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

नहीं रहे मनोज कुमार, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ली अंतिम सांस

दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली है।

---विज्ञापन---

Actor Manoj Kumar Died: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। उन्हें इंडस्ट्री में देशभक्ति मूवीज में बेहतरीन एक्टिंग से जाना जाता था। इस वजह से उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था। उनके निधन से हर कोई सदमे में हैं। वो एक्टर के साथ-साथ एक अच्छे निर्देशक भी थे।

यह भी पढ़ें: सनोज मिश्रा को जेल पहुंचाने वाली का यूर्टन, सामने आईं और बोलीं- मोनालिसा….

---विज्ञापन---

जीत चुके थे नेशनल अवॉर्ड्स

हिंदी सिनेमा में वो दिग्गज एक्टर्स में से एक थे। फिल्मों में काम करने के साथ-साथ उन्होंने निर्देशक, पटकथा लेखक, गीतकार और एडिटर के रूप में भी इंडस्ट्री में काम किया है। उनकी बेहतरीन कला से हर कोई उनका दीवाना था। भारत सरकार ने उन्हें 1992 में पद्मश्री और साल 2015 में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा था।

पूर्व प्रधानमंत्री थे कायल

अभिनेता ने कई प्रसिद्ध और देशभक्तिपूर्ण फिल्मों में काम किया है। इनमें ‘उपकार’, ‘शहीद’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘क्रांति’ और ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी फिल्में शामिल हैं। ‘उपकार’ उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। वहीं ‘शहीद’ उनके जीवन की बहुत बड़ी फिल्म थी, जिसमें उन्होंने भगत सिंह का किरदार निभाया था। पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने भी इस मूवी की खूब तारीफ की थी।

---विज्ञापन---

हिट थे ये गाने

मनोज कुमार के गाने भी इंडस्ट्री में काफी फेमस रहे हैं। उनका ‘है प्रीत जहां की रीत सदा’ गाना सदाबहार बन गया था। ये गाना आज भी लोगों की पहली पसंद है। वहीं रोटी कपड़ा और मकान के गाने भी काफी फेमस हुए थे। ‘हाय-हाय ये मजबूरी’ और ‘महंगाई’ गाने ने सबका दिल जीत लिया था।

यह भी पढ़ें: Sikandar BO Collection: 5 दिन में 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘सिकंदर’, कलेक्शन में लगातार आ रही गिरावट

---विज्ञापन---
First published on: Apr 04, 2025 07:26 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola