Malaika Arora, Rahul Vijay: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में एन्जॉय करते हुए देखा गया था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई। वहीं उस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनका मिस्ट्री मैन भी नजर आया। ये तो सभी जानते हैं अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद मलाइका सिंगल हैं। अब मलाइका का उनके मिस्ट्री मैन के साथ नाम जोड़ा जा रहा है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।
कौन है मिस्ट्री मैन?
दरअसल एक्ट्रेस को एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में उनके मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। ये मिस्ट्री मैन कोई और नहीं बल्कि फैशन स्टाइलिस्ट राहुल विजय हैं। सोशल मीडिया पर अब अर्जुन कपूर के बाद मलाइका का नाम राहुल के साथ जोड़ा जा रहा है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: अविनाश की कॉमेडी में छलका दर्द, 3 बयान जिसने सबको किया हैरान
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
वहीं राहुल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी शेयर की है। इसमें उनके साथ मलाइका अरोड़ा नजर आ रही हैं। राहुल के इस पोस्ट को मलाइका ने रिशेयर भी किया। वहीं इसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। यूजर्स भी अब इस पर बात कर रहे हैं। हालांकि इस पर दोनों ने अभी तक कुछ बयान जारी नहीं किया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
अर्जुन संग हुआ था ब्रेकअप
कुछ ही दिनों पहले अर्जुन कपूर ने ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के दौरान मलाइका के साथ अपना ब्रेकअप कंफर्म किया है। अर्जुन ने खुद को सिंगल बताया। हालांकि अर्जुन और मलाइका ने लंबे समय से अपने ब्रेकअप पर चुप्पी साध रखी थी। वहीं ब्रेकअप के तुरंत बाद मलाइका का मिस्ट्री मैन संग दिखना सीधा-सीधा इशारा कर रहा है कि दोनों के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: क्या करणवीर की चूक से सच में एविक्ट हो जाती चुम? समझें ये थ्योरी