Malaika Arora On Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब रिलेशनशिप में नहीं हैं। कपल का ब्रेकअप हो चुका है और जिसका ऐलान एक्टर ने अपनी फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान किया था। अर्जुन के खुद को सिंगल कहने वाले बयान से खूब सनसनी मची थी। हालांकि इस पर मलाइका ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था, लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट किया है।
यह भी पढ़ें: Raha Kapoor ने दी खूब सारी फ्लाइंग Kiss, क्रिसमस पर मम्मी-पापा से चुराई लाइमलाइट
अर्जुन ने खुद को बताया था ‘सिंगल’
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों ही अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में है, क्योंकि दोनों ने कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर ने सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान पैपराजी के सवाल पर कहा था कि मैं सिंगल हूं… इस बयान पर लंबे समय के बाद मलाइका अरोड़ा ने चुप्पी तोड़ी है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
अर्जुन के सिंगल कमेंट पर बोलीं मलाइका
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अर्जुन के सिंगल वाले बयान पर रिएक्ट किया। मलाइका ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि वो कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने के लिए किसी भी पब्लिक प्लेटफॉर्म को नहीं चुनेंगी। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो उनकी समझ है और उनका विशेषाधिकार है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
नई शुरुआत करने का समय (Malaika Arora On Arjun Kapoor)
मलाइका अरोड़ा ने अर्जन कपूर से अपने अलग होने के बारे में पहली बार बात की है। मलाइका ने इस दौरान अर्जुन के कमेंट के अलावा यह भी कहा कि यह समय हर किसी के लिए आगे बढ़ने का वक्त है और न्यू ईयर को खुशी-खुशी वेलकम करने का टाइम है। मलाइका ने कहा कि लाइफ ने उन्हें नए सिरे से स्टार्स करने के संकेत दिए हैं। गौरतलब है कि मलाइका ने हाल में अपने बेटे अरहान के साथ मुंबई में नए रेस्टोरेंट खोला है, जिसमें हाल ही में खान परिवार लंच के लिए आया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के करोड़पति इंफ्लूएंसर जल्द करेंगे शादी, होने वाली बीवी संग शेयर किया वीडियो