Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

अपनी बड़ी मौसी जैसी हैं राहा! रणबीर-आलिया से निकलेगी आगे, नाना ने की भविष्यवाणी

Mahesh Bhatt on Grand Daughter Raha Kapoor: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर महेश भट्ट ने अपनी नातिन राहा को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने बताया कि राहा की पर्सनालिटी रणबीर और आलिया से काफी अलग है.

Mahesh Bhatt on Grand Daughter Raha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जहां अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं. वहीं, रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग मूवी ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. एक तरफ आलिया और रणबीर अपने-अपने काम में बिजी हैं. वहीं, दूसरी तरफ आलिया के पापा महेश भट्ट ने अपनी नातिन राहा को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राहा की पर्सनालिटी रणबीर या आलिया की तरह नहीं है, बल्कि अपनी बड़ी मौसी पूजा भट्ट की तरह है. इसके अलावा उन्होंने राहा के बारे में कई और बातें शेयर की हैं. चलिए जानते हैं कि महेश भट्ट ने अपनी नतिन के लिए कौन-सी भविष्यवाणी की है.

रणबीर-आलिया से आगे निकलेगी राहा

TOI को दिए एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने अपनी नातिन राहा कपूर के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा,’राहा की एनर्जी उसके घर में सबसे अलग है,वो घर की सबसे चंचल बच्ची है. राहा हर किसी को बड़ी ही आसानी से अपनी तरफ खींच लेती है. राहा को देखकर लगता है कि वो रणबीर कपूर और आलिया से भी आगे निकलेगी. वो सबसे अलग है. जब वो आती है तो पूरा घर उसी की एनर्जी से भर जाता है. जब तक वो घर में रहती है तो वही सबसे बड़ा अट्रक्शन बन जाती है.’

---विज्ञापन---

पूजा का वाइब्रेंट है राहा

महेश भट्ट ने आगे कहा कि राहा उन्हें छोटी पूजा भट्ट की याद दिलाती है. इसके साथ ही उन्होंने राहा के साथ एक किस्सा शेयर किया. महेश ने बताया कि हाल में उन्हें और नीतू कपूर को राहा के स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे सेलिब्रेशन में बुलाया था. उस समय उनकी पत्नी सोनी इस्तांबुल में थीं. इसलिए वो और नीतू राहा के स्कूल में गए. महेश ने कहा, ‘सेलिब्रेशन के दौरान हम साबुन के बुलबुलों के बीच चल रहे थे. एक तरफ मैंने राहा का हाथ पकड़ा था, दूसरी तरफ नीतू ने पकड़ा था. वो पल मेरे लिए बहुत ही खूबसूरत था. ये सब मैंने सिर्फ अपनी बड़ी बेटी पूजा भट्ट के साथ किया था. राहा पूरी तरह से पूजा का एक वाइब्रेंट है.

First published on: Aug 09, 2026 10:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola