Saturday, 26 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

इंटीमेंट सीन पर बोलीं करीना, ‘मैं इसे जरूरी नहीं समझती…’!

Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में इस राज से पर्दा हटाया कि उन्होंने फिल्मों में आजतक इंटीमेट सीन क्यों नहीं किया। इस दौरान एकट्रेस ने ऐसे सीन्स पर अपने विचारों को खुलकर रखा।

kareena kapoor
kareena kapoor

Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान ने अपने 25 साल के फिल्मी करियर ने कई शानदार फिल्में दी हैं। उन्होंने इस दौरान एक भी इंटीमेट सीन्स नहीं दिए हैं। करीना अपनी फिल्मों में हमेशा इंटीमेट सीन्स से परहेज करती नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्मों में इंटीमेट सीन्स न करने को लेकर अपनी बात रखी है। करीना ने फिल्म चमेली में एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया है।

एक्टिविस्ट गिलियन एंडरसन से खास बातचीत में करीना ने इंटीमेट सीन्स को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने इस दौरान कहा कि मैं कभी भी ऐसे सीन्स को लेकर सहज नहीं रही हूं।

---विज्ञापन---

इस कारण नहीं करती इंटीमेट सीन्स

करीना कपूर ने कहा कि हम सेक्सुएलिटी को मानवीय अनुभव की तौर पर नहीं देखते हैं, लेकिन स्क्रीन पर दिखाने से पहले हमको इसे वैसे ही देखना होगा। इंटीमेट सीन्स को लेकर करीना ने कहा कि कहानी को आगे बढ़ाने के लिए इंटीमेट सीन होना जरूरी नहीं है। खासकर ‘मैं इसे जरूरी नहीं समझती हूं।’ मैं स्क्रीन पर ऐसा करने के लिए सहज नहीं होती हूं।

हम उतने खुले नहीं हैं

करीना ने बताया कि सेक्सुएलिटी अभी हमारे समाज में सामान्य नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा कि ‘जहां से मैं आती हूं, वहां हम अभी उतने खुले नहीं हैं कि कहानी को उस तरह से पेश किया जाए, जिस तरह आप इसे ओपनली महसूस करते हैं।’ वहीं, वेस्ट में महिलाओं की इच्छाओं को खुले तौर पर पेश किया जाता है और करीना अपनी फिल्म चमेली भी सेक्स वर्कर की भूमिका निभाई थी। हालांकि उनके लिए यह चैलेंजिंग रोल था।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DIRTY (@thedirtymagazine)

---विज्ञापन---

First published on: Mar 11, 2025 09:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola