राधिका आप्टे बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और वो अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. राधिका फिल्म इंडस्ट्री में बोल्ड सींस के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने तमाम वेब सीरीज और फिल्मों में बोल्ड सींस दिए हैं. हालांकि एक बार एक्ट्रेस का एक इंटीमेट सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा गया था. इस सीन के वायरल होने के बाद वह काफी ज्यादा घबरा गईं थीं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने खुद को कई दिनों तक घर में बंद कर लिया. वहीं, इस सीन को लेकर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया था और बताया था कि उन्हें कैसा लगा था.
खुद को 4 दिन घर में कर लिया था बंद
दरअसल, एक्ट्रेस ने वायरल इंटीमेट सीन को लेकर बात करते हुए कहा, “हम लोग इंटीमेट सींस करने के बारे में बात कर रहे हैं. लेकिन एक बार मैंने कुछ ऐसा किया था जो लीक हो गया था और मैं 4 दिन तक अपने घर से बाहर भी नहीं निकल सकी थी. दिक्कत ये थी कि ये अचानक से हुआ. आपकी डोरबेल बजी और कोई आपके घर के बाहर खड़ा था, क्योंकि उन्हें अपमानित महसूस हुआ. तो ये इतना भी आसान नहीं था. ये बहुत ही ज्यादा परेशानी भरा है. मुझे याद है कि मेरी स्टाइलिस्ट ने मुझे बताया था कि मेरा ड्राइवर उस क्लिप को देख रहा था और पूछ रहा था कि क्या मैम के घर जाना चाहिए. मेरे वॉचमैन ने भी वीडियो देख लिया था. ये सब शुरू हो गया था और इससे डील करना इतना भी आसान नहीं था.
इंटीमेट सीन के बाद घबरा गईं थी राधिका
इस सीन के वायरल होने के बाद राधिका को तमाम प्रोजेक्ट्स छोड़ने पड़े थे, क्योंकि वह परिवार को मुश्किलों में नहीं डालना चाहती थीं. एक्ट्रेसस ने बताया कि उस घटना के बाद वह काफी ज्यादा घबरा गईं थी और उन्होंने इस दौरान अपने स्टाफ को बुलाया. एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने अपने ड्राइवर और स्टाफ दादा को बुलाया और कहा, “मेरी एक क्लिप वायरल हो रही है. क्या आप लोगों ने उसे देखा है. अगर नहीं देखा है तो मैं दिखाती हूं. उसे देखिए. अगर उसे देखने के बाद आप ओके हैं तो मुझे आपके प्रोटेक्शन की जरूरत पड़ेगी. अगर आप असहज हैं तो मेरे साथ काम मत करिए. मैं आपको सैलरी दे देती हूं और आप जा सकते हैं. लेकिन उन दोनों ने कहा कि वो मेरी देखरेख करेंगे. मैं बहुत घबराई हुई थी और अपने अपार्टमेंट में अकेले रहती थी. तो हां ये थोड़ा सा ट्रिकी तो था.”
राधिका आप्टे वर्कफ्रंट
काम को लेकर बात करें तो, राधिका हालिया फिल्म लस्ट स्टोरीज 3 में नजर आईं हैं. जो कि नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर को रिलीज हुई है. इस फिल्म में राधिका के साथ विजय वर्मा, राधिका मदान, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ जैसे कलाकार नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- राधिका आप्टे की अबतक की सबसे बोल्ड फिल्म, कहानी देख उड़ जाएंगे होश, Jio Hotstar पर फ्री