IIFA 2025 Jaipur: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी IIFA अवॉर्ड के लिए बॉलीवुड स्टार्स का जयपुर में जमावड़ा लगा है। IIFA फिल्म इंडस्ट्री का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो होता है। IIFA 2025 जयपुर से एक और लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहिद कपूर और करीना कपूर एक-साथ नजर आ रहे हैं। IIFA अवॉर्ड ने इस बार वो कर दिया है, जिसका इंतजार लंबे समय से फैंस कर रहे थे। जी हां, करीना कपूर और शाहिद कपूर को ब्रेकअप के इतने समय बाद एक-दूसरे को गले मिलते दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: IIFA 2025 Jaipur: औरत के साथ Kriti Sanon के गार्ड ने की ये हरकत, वीडियो देख गुस्साए यूजर्स
IIFA में जब मिले शाहिद-करीना (IIFA 2025 Jaipur)
IIFA अवॉर्ड 2025 का आयोजन इस बार राजस्थान की राजधानी जयपुर में किया गया है, जहां बॉलीवुड के कई सितारे शिरकत करने पहुंचे हैं। कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, विजय वर्मा, करीना कपूर और शाहिद कपूर जैसे स्टार्स जयपुर पहुंच गए हैं। IIFA 2025 इवेंट से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस क्लिप में करीना कपूर खान अपने एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर से गले मिलती दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
करीना-शाहिद करते दिखे बातचीत
वायरल वीडियो में करीना कपूर पहले शाहिद कपूर को हग करती हैं और फिर उनके पीछे खड़े करण जौहर से मिलती हैं। उसके बाद करीना कुछ बोलती हैं, उनकी बात सुनकर शाहिद-कार्तिक सब लोग हंसने लगते हैं। इसके बाद करीना और शाहिद आपस में भी कुछ बात करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसा नजारा लंबे समय के बाद देखने को मिला है, जिसे देखकर इनके फैंस काफी खुश हो गए हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
ऐसे-ऐसे कमेंट कर रहे यूजर्स
शाहिद कपूर और करीना कपूर के इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने रिएक्शन देने लगे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘शाहिद के चेहरे पर यह असहजता साफ़ झलक रही है।’ दूसरे ने कहा, ‘शाहिद और करीना ये कैसे आ गए साथ में’, तीसरे यूजर ने कहा, ‘हे भगवान ये क्या हो गया’, एक अन्य यूजर ने बोला, ‘चमत्कार… यह देखकर खुशी हुई’, एक और यूजर ने कहा, ‘जब वी मेट 2’, एक और यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘वाह बहुत बढ़िया जी…बहुत अच्छे जी।’

यह भी पढ़ें: काली बिंदी, लंबे बाल… रौद्र रूप में दिखीं Sonakshi Sinha, ‘जटाधारा’ की पहली झलक देख क्या बोले फैंस?