Friday, 16 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kajol की मां Tanuja को Durga Puja में देख चिंता में पड़े फैंस, कंधे पर मेडिकल टेप देख पूछ रहे सवाल !

काजोल के मायके में इन दिनों दुर्गा पूजा की धूम देखने को मिल रही है। 15 अक्टूबर को मुखर्जी परिवार ने पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा का स्वागत किया। इस दौरान काजोल, उनकी बहन तनीषा, मां तनुजा, अयान मुखर्जी और शरबानी मुखर्जी समेत परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Oct 16, 2026 18:12
Share :
Kajol

काजोल के मायके में इन दिनों दुर्गा पूजा की धूम देखने को मिल रही है। 15 अक्टूबर को मुखर्जी परिवार ने पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा का स्वागत किया। इस दौरान काजोल, उनकी बहन तनीषा, मां तनुजा, अयान मुखर्जी और शरबानी मुखर्जी समेत परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। हालांकि, पूजा के जश्न के बीच एक वीडियो ने फैंस का ध्यान खींच लिया और तनुजा की सेहत को लेकर चिंता बढ़ा दी। दरअसल, दुर्गा पूजा के दौरान तनुजा गोल्डन बॉर्डर वाली लैवेंडर रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत और क्लासी अंदाज में नजर आईं। नेकलेस, इयररिंग्स और मैचिंग शॉल के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया था। लेकिन इस दौरान उनके कंधे के पास लगी मेडिकल टेप कैमरों की नजरों से बच नहीं सकी। वीडियो में तनुजा शॉल से उस हिस्से को ढकती भी दिखाई दीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। वहीं, काजोल और तनीषा भी पूरे कार्यक्रम में अपनी मां का खास ख्याल रखती नजर आईं। दोनों बहनें बार-बार तनुजा की शॉल ठीक करती दिखीं। कैमरों के सामने पोज देने के बाद काजोल ने मां को मास्क भी पहनाया। इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर फैंस ने तनुजा की सेहत को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए। कई लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ रहने की कामना की, तो कुछ ने मां-बेटियों की खूबसूरत बॉन्डिंग की तारीफ की। हालांकि, तनुजा के कंधे पर मेडिकल टेप किस वजह से लगी थी और उन्हें मास्क क्यों पहनाया गया, इसे लेकर परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 83 वर्षीय तनुजा अपनी दोनों बेटियों के बेहद करीब हैं और काजोल-तनीषा अक्सर अपनी मां का ख्याल रखती नजर आती हैं।

First published on: Oct 16, 2026 06:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो