Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

जया प्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, मुरादाबाद पुलिस ने किस मामले में लिया एक्शन?

जया प्रदा के खिलाफ पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। उनपर कोर्ट की सुनवाई से गायब होने के आरोप लगे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मुरादाबाद की MP-MLA कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की टिप्पणी से जुड़ा हुआ है, जिसमें उन पर अदालत की सुनवाई से अनुपस्थित रहने का आरोप लगा है। आइए आपको बताते हैं पूरे मामले के बारे में।

किस मामले में जारी हुआ वारंट?

यह मामला मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सपा नेता आजम खान ने जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसे लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में जया प्रदा को गवाह के तौर पर अदालत में पेश होना था, लेकिन वह बार-बार अनुपस्थित रहीं। कोर्ट की कई नोटिसों के बावजूद पेश न होने के कारण अब उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

क्या है अगली सुनवाई की तारीख?

MP-MLA कोर्ट द्वारा इस मामले में अब अगली सुनवाई की तारीख 3 अप्रैल तय की गई है। इससे पहले अदालत ने उन्हें कई बार समन भेजा था, लेकिन वह पेश नहीं हुईं थीं। इसी वजह से अब कड़ी कार्रवाई करते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। अब जया प्रदा को 3 अप्रैल तक अदालत में पेश होना होगा। अगर वह इस तारीख तक हाजिर नहीं होती हैं, तो उनके खिलाफ और सख्त कार्रवाई हो सकती है, पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। फिलहाल, इस मामले में उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

क्या थी आजम खान की विवादित टिप्पणी?

साल 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान आजम खान ने जया प्रदा के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनकी कड़ी आलोचना की थी और चुनाव आयोग ने भी इस पर सख्त रुख अपनाया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: जॉन अब्राहम ने बताया ऋतिक रोशन के टैलेंट का राज, स्कूल के दिनों को याद कर किया खुलासा

 

---विज्ञापन---
First published on: Mar 21, 2025 11:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola