Jaya Bachchan Warning Arshad Warsi Wife Maria Goretti: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं. इस बार अरशद वारसी अपनी किसी नई फिल्म या प्रोजेक्ट को लेकर नहीं, बल्कि अपनी शादी के किस्से को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में एक्टर की शादी से जुड़ा एक किस्सा सामने आया है, जो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. दिलचस्प बात ये है कि अरशद की शादी का ये किस्सा खुद उन्होंने ही सुनाया है. जहां उन्होंने बताया कि कैसे जया बच्चन ने उनकी पत्नी मारिया गोरेटी को एक एक्टर से शादी करने को लेकर वॉर्निंग दी थी और आगाह किया था. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.
ये एक्टर की फितरत…
हाल ही में फिल्मज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने बताया कि जया बच्चन ने उनकी पत्नी जया बच्चन ने मारिया के साथ अपना पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर करते हुए एक एक्टर से शादी करने को लेकर वॉर्निंग दी थी. अरशद ने कहा, ‘जया बच्चन बहुत ही इंटेलिजेंट वुमन हैं. उन्होंने मुझसे कहा, ‘जिंदगी के सबसे मुश्किल कामों में से एक है किसी एक्टर से शादी करना.’ मैं यह तो नहीं कहूंगी कि ये एक्टर की फितरत है, लेकिन दुर्भाग्य से, आप हमेशा ऐसी सिचुएशन में होते हैं, जहां आपको हमेशा बहुत दिलचस्प और आकर्षक लोगों के साथ समय बिताना पड़ता है.’
एक्टर से शादी करना…
अरशद वारसी ने आगे कहा, ‘जया जी ने मारिया और मेरी शादी के समय कहा था कि जिंदगी के सबसे मुश्किल कामों में से एक है किसी एक्टर से शादी करना. उन्होंने हमसे पूछा, ‘क्या आप इसके लिए तैयार हैं?’ यही वजह है, क्योंकि आपका प्रोफेशन आपको ऐसे काम करने पर मजबूर करता है जो एक नॉर्मल कपल के लिए नॉर्मल नहीं होता है. इसलिए आपको उस परेशानी को पार करना होता है और फिर भी उस व्यक्ति के साथ रहना होता है. इसलिए आपका प्यार आम लोगों के प्यार और ध्यान से कहीं ज्यादा मजबूत होना चाहिए.
पिछले 52 साल से…
पिछले साल 2025 में मोजो स्टोरी को दिए एक इंटरव्यू में जया ने शादी को लेकर कहा था, ‘पिछले 52 साल से एक ही आदमी से शादीशुदा हूं… जया बच्चन ने कही थी ये बात. इससे ज्यादा प्यार मैं नहीं कर सकती. अगर मैं कहूं कि आपको शादी नहीं करनी चाहिए, तो ये बात पुरानी लगेगी… ये तो पहली नजर का प्यार था.’