Saturday, 3 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

पायलट स्मित मच्छार की हिम्मत पर फिदा हुए जावेद अख्तर, बोले- ‘वह महावीर चक्र के हकदार’

Javed Akhtar Praises Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई फ्लाइट में को-पायलट के हमले के बावजूद समझदारी से इमरजेंसी लैंडिंग कराने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की जावेद अख्तर ने जमकर तारीफ की है. उन्होंने पायलट को महावीर चक्र देने की वकालत की है.

javed akhtar praises captain smit Machchhar
javed akhtar praises captain smit Machchhar

Javed Akhtar Praises Captain Smit Machchhar: बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार और स्क्रिप्टराइटर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार (Smit Machchhar) की जांबाजी को सलाम किया है. दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट में हुए जानलेवा हादसे के दौरान अपनी बहादुरी से सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन मच्छार की हर तरफ तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जावेद अख्तर ने उनके इस साहसिक कारनामे पर गर्व जताते हुए भारत सरकार से उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े वीरता पुरस्कार ‘महावीर चक्र’ देने की मांग कर दी है.

जावेद अख्तर ने की ‘महावीर चक्र’ की मांग

जावेद अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर कैप्टन की हिम्मत की दाद देते हुए लिखा, “स्मित मच्छार को मेरा सलाम! बिना किसी शक के, वे ‘महावीर चक्र’ जैसे वीरता सम्मान के पूरी तरह हकदार हैं.” बता दें कि महावीर चक्र दुश्मन के सामने असाधारण साहस दिखाने के लिए दिया जाने वाला भारत का दूसरा सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार है.

---विज्ञापन---

कॉकपिट में चाकू से हमला और खौफ

पूरा वाकया तब हुआ जब यूएई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में ओमानी को-पायलट ने अचानक कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से वार कर दिया. हमले के तुरंत बाद विमान अनियंत्रित होकर तेजी से नीचे गिरने लगा. हालांकि, कॉकपिट में पहुंचे क्रू मेंबर्स और पैसेंजर्स की मदद से आरोपी को-पायलट को दबोचा गया और प्लेन का बैलेंस बनाया गया.

सऊदी अरब में सेफ इमरजेंसी लैंडिंग

गंभीर रूप से जख्मी होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छार ने अपना आपा नहीं खोया और सूझबूझ दिखाते हुए फ्लाइट की सऊदी अरब के ‘तबुक’ में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करवाई. उनके इस समय पर लिए गए फैसले की वजह से प्लेन में मौजूद सैकड़ों लोगों की जान बच सकी.

---विज्ञापन---

पीएम मोदी ने बताया असली हीरो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित मच्छार की निडरता और प्रेजेंस ऑफ माइंड की सराहना करते हुए उन्हें देश का ‘असली हीरो’ करार दिया. पीएम ने कहा कि कैप्टन के इस साहस ने एक बहुत बड़े विमान हादसे और त्रासदी को टालने का काम किया है.

बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया सम्मान

जावेद अख्तर के अलावा पूरी फिल्म इंडस्ट्री कैप्टन मच्छार के सपोर्ट में आ खड़ी हुई है. आर. माधवन, परेश रावल, विजय देवरकोंडा, सोनम कपूर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, जैकी श्रॉफ और कंगना रनौत जैसे कई बड़े स्टार्स ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की और उनकी बहादुरी को नमन किया.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 02, 2026 07:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola