Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

सिंगर इंदर कौर का आखिरी पोस्ट वायरल, दोस्ती के नाम पर शुरू हुए खौफनाक खेल का दिल दहला देने वाला सच आया सामने!

म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया है, पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उनकी आखिरी पोस्ट वायरल हो रही है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

Inder Kaur Last Post Viral: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर अब इस दुनिया में नहीं रहीं. महज 29 साल की उम्र में उनकी मौत ने फैंस और इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है. 19 मई की सुबह उनकी लाश नीलो नहर से बरामद हुई.

परिवार 6 दिनों से कर रहा था तलाश

बताया जा रहा है, कि सिंगर को करीब 6 दिन पहले बंदूक की नोंक पर किडनैप किया गया था, जिसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा था. इंदर कौर की मौत के बाद उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 13 मई को शेयर की गई इस पोस्ट में इंदर बेहद खुश और स्टाइलिश अंदाज में नजर आई थीं.

---विज्ञापन---

आखिरी पोस्ट ने फैंस की आंखें की नम

ब्राउन शर्ट, ग्लोइंग मेकअप और कैंडिड पोज में उन्होंने सिर्फ एक हार्ट इमोजी के साथ तस्वीर पोस्ट की थी. अब यही पोस्ट फैंस की आंखें नम कर रही है. कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, और उनकी आत्मा की शांति की दुआ कर रहे हैं.

इंस्टाग्राम पोस्ट कैसे शेयर हुई?

दिलचस्प बात ये है, कि इंदर ने जो तस्वीर आखिरी बार शेयर की थी, वही फोटो उन्होंने साल 2022 में भी पोस्ट की थी. यानी मौत से कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी पुरानी तस्वीर दोबारा शेयर की थी. इसी वजह से सोशल मीडिया पर कई सवाल भी उठ रहे हैं. लोग जानना चाहते हैं, कि अगर इंदर कथित तौर पर 6 दिन पहले किडनैप हो चुकी थीं, तो फिर इंस्टाग्राम पोस्ट कैसे शेयर हुई? पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है.

कैसे हुई थी युवक से दोस्ती

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदर कौर की एक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. दोनों की बातचीत धीरे-धीरे करीबी में बदल गई, लेकिन बाद में सिंगर को पता चला कि वो युवक पहले से शादीशुदा है, और उसका एक बच्चा भी है.

---विज्ञापन---

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

इसके बाद इंदर ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. बताया जा रहा है, कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने सिंगर को अगवा कर लिया. परिवार का आरोप है, कि आरोपी लंबे समय से इंदर पर शादी का दबाव बना रहा था. वहीं, अब खबर है, कि वारदात के बाद आरोपी कनाडा फरार हो गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इंदर कौर अपने गानों और म्यूजिक वीडियोज की वजह से पंजाबी इंडस्ट्री में तेजी से पहचान बना रही थीं. उनके अचानक चले जाने से फैंस को गहरा सदमा लगा है.

First published on: May 19, 2026 06:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola